छत्तीसगढ़ में IPS डांगी पर SI की पत्नी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईजी बोले- ब्लैकमेल कर रही,विभागीय जांच शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के आइपीएस अफसर और वर्तमान में आइजी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आईपीएस ने बीते सात सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आला अधिकारियों को दिए पत्र में आरोप लगाया कि आइजी ने सात वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने कहा कि जब उसने आइजी से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उस पर धमकियों और दबाव के जरिए संबंध बनाए रखने […]



