कुलपति कावरे ने किया पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपतिश्री महादेव कावरे (आईएएस) ने आज विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। कुलपति श्री कावरे ने बालक एवं बालिका छात्रावास, मेस एवं कैंटीन, आवासीय परिसर, अतिथि गृह और निर्माणाधीन आडिटोरियम का आकस्मिक निरीक्षण किया। छात्रावास में आवश्यक संधारण एवं बुनियादी सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। श्री कावरे ने दोनों छात्रावास भवनों को यूजीसी एवं शासन के निर्देशों एवं आधुनिक मापदंड के अनुरूप उन्नत करने, रिक्रेयेशन हॉल एवं पालकों के लिए सुव्यवस्थित अतिथि कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बालक एवं बालिका छात्रावास में अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया । बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग को रिपेयर करने, बॉलीबाल, […]

Smriti Irani अब फिर से करेंगी एक्टिंग , 25 साल बाद कमबैक पर बोलीं- ‘पार्ट टाइम एक्ट्रेस’,जल्द दिखेंगी क्यूंकि सास भी…. में

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तुलसी के किदार में अभिनेत्री स्मृति ईरानी करीब 25 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा से लौट रही हैं।लंबे समय से राजनीति के क्षेत्र में नाम रोशन करने वालीं स्मृति ने अपने कमबैक को लेकर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है कि एक्टिंग और पॉलिटिक्स के दायरे में वह खुद को आंकती हैं। पार्ट टाइम एक्ट्रेस और फुल टाइम लीडर  क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल के रिटर्न को लेकर स्मृति ईरानी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। […]

अगस्त में शुरू होगा बिग बॉस 19,टीवी पर नहीं पहले दिखेगा ओटीटी में, सलमान खान के साथ ये सेलेब्रिटीज शो करेंगे होस्ट

मुंबई। टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है। इस बार इसका 19वां सीजन होगा, जो 24 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। बाद में इसे कलर्स टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सलमान खान पूरे सीजन शो को होस्ट नहीं करेंगे। वह केवल पहले कुछ हफ्तों तक नजर आएंगे और फिर बीच-बीच में एपिसोड्स में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज अलग-अलग चरणों में शो को होस्ट कर सकते हैं।   इस बार 5 महीने चलेगा शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर […]

स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी हुआ दिशा-निर्देश,मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम […]

Breaking ACB की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट की 54 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मुंगेली।मुंगेली में एसीबी की कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बृजेश सोनवानी बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ है और उसे ग्राम फंदवानी निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ललित सोनवानी की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ललित सोनवानी 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका आरोप है कि ग्रेच्युटी और अन्य सेवा निवृत्ति लाभ की प्रक्रिया में तेजी लाने के एवज में बृजेश सोनवानी ने उनसे 61,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के दौरान आरोपी द्वारा 7,000 रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। शिकायत की जांच की गई उसके […]

Breaking : गृहमंत्री अमित शाह का मैनपाट दौरा रद्द, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन में होने वाले थे शामिल

मैनपाट। अंबिकापुर जिले के मैनपाट में छत्तीसगढ़ भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। वहीं आज प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैनपाट पहुंचे हैं। वहीं इस कार्यक्रम का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होना था। वहीं गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मैनपाट दौरा रद्द हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन शामिल होने वाले थे। प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में […]

इस साल सावन में काशी विश्‍वनाथ में प्‍लास्टिक पर रोक, तांबे या पीतल के लोटे से ही कर सकेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

  वाराणसी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अब प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने यह फैसला किया है कि सावन के महीने में मंदिर के अंदर प्‍ला‍स्टिक के किसी भी पात्र में दूध या जल नहीं ले जा सकेंगे। सावन के बाद भी मंदिर के अंदर प्‍लास्टिक ले जाने पर रोक लगी रहेगी। मंदिर को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंदिर में प्रशासन का कहना है कि सावन के बाद भी भक्‍त प्‍लास्टिक के पात्र में दूध या जल मंदिर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान […]

अहमदाबाद विमान हादसे की आगे बढ़ी जांच ,नागरिक उड्डयन मंत्रालय को AAIB ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

  दिल्ली।12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। सूत्रों ने बताया कि एआई 171 विमान दुर्घटना पर तैयार की गई रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है। अहमदाबाद विमान हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को सौंपी गई है। एएआईबी ने जांच के लिए बहु-विषयक टीम का गठन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित टीम का नेतृत्व डीजी एएआईबी कर रहे हैं। इस मामले में ब्लैक बॉक्स और हैंडलिंग कॉकपिट वॉयस […]

Breaking : इंदौर से रायपुर आने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,फॉल्स अलार्म मिलने के बाद लिया गया फैसला, यात्री दहशत में

इंदौर /रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर करानी पड़ी।इंदौर से टेक ऑफ के बाद ही विमान में फॉल्स अलार्म के संकेत आने लगे। इसके बाद पायलट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान को तत्काल फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया और उसकी जांच की गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें हुई रद्द, 16 अगस्त से 10 सितंबर तक यातायात रहेगा ब्लॉक

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 16 प्रमुख ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने कैंसिल करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिहार ,गुजरात ,महाराष्ट्र और हैदराबाद जैसे राज्यों की ओर यात्रा करना चाहते हैं। चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक यातायात ब्लॉक रहेगा, जिससे सैकड़ों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। रेलवे ने बताया कि झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण के लिए 24 दिनों का प्री-एनआई कार्य और 9-10 सितंबर को पूर्ण ब्लॉक रहेगा। इस दौरान न केवल ट्रेनें रद्द होंगी बल्कि कुछ को रूट डाइवर्ट किया जाएगा और कई ट्रेनों को बीच में ही […]