MahaKumbh 2025: आस्था का प्रचंड समागम, अमृत स्नान का अद्भुत नजारा; सबसे पहले इस अखाड़े के नागा साधुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज। पौष पूर्णिमा पर शुरू हुए महाकुंभ 2025 में आज पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) चल रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर कई अखाड़ों के नागा साधुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है, महाकुंभ के अमृत स्नान में सबसे पहले महानिर्वाणी के नागा साधुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम तट पर अमृत स्नान का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ‘स्नान’ क्षेत्र की ओर जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा है। पुलिस, पीएसी, अखाड़ों के साथ घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। आपको बता […]

कांग्रेस ने देर रात की जिलाध्यक्षों की घोषणा, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

रायपुर। कांग्रेस ने देर रात छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है. कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में तीन जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. यह नियुक्तियां रायगढ़, मुंगेली और बस्तर (ग्रामीण) जिले में की गई है. नवीन जिलाध्यक्षों की लिस्ट के अनुसार- रायगढ़ (ग्रामीण) – नागेन्द्र नेगी मुंगेली – घनश्याम वर्मा बस्तर (ग्रामीण) – प्रेमशंकर शुक्ला

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25: पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया

० दायरा बैंड ‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ की शानदार प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक ० खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने भी थामा माइक: थिरके छत्तीसगढ़ के युवा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, समृद्ध संस्कृति, और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत आरुग बैंड की शानदार प्रस्तुति से हुई। पद्म  अनुज शर्मा और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकगीतों और आधुनिक धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुज शर्मा ने अपने राम भजन […]

सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र : कहा शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल

० छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रशंसा की रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का उदाहरण दिया। आनंद कुमार ने […]

Maha Kumbh 2025: मकर संक्रांति पर प्रयागराज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान, जानें इसका धार्मिक महत्व

  Kumbh Mela 2025: महाकुंभ का मेला हिंदू धर्म में एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होता है। इस साल यह आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र आयोजन के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी पाप धुल जाते हैं। आइए जानते हैं कि अमृत स्नान का महत्व क्या है, यह परंपरा कैसे शुरू हुई और 2025 में किन तिथियों पर अमृत स्नान किया जाएगा। प्रयागराज में अमृत स्नान की तिथियां महाकुंभ के दौरान कुल तीन अमृत स्नान होंगे, जिसमें से पहला अमृत […]

ठंड का कहर जारी :16 राज्यों में कोहरे और पाले की चेतावनी, उत्तर और मध्य भारत में बारिश के आसार

  दिल्ली। पश्चिमी हिमालयी राज्यों समेत उत्तर और मध्य भारत में सोमवार को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा और दिन निकलने के साथ आसमान साफ हो गया। इससे दिल्ली और कश्मीर समेत ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग […]

आज का इतिहास 14 जनवरी : आज ही के दिन हुआ था छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन

भारत के इतिहास में 14 जनवरी की तारीख का एक खास महत्व है। 1761 में 14 जनवरी के दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी। इस युद्ध को 18वीं सदी के सबसे भयंकर युद्ध के रूप में याद किया जाता है, जिसमें मराठों को हार का सामना करना पड़ा। इस लड़ाई में एक ही दिन में हजारों लोगों की मौत हुई और मराठों के बढ़ते साम्राज्य विस्तार पर न सिर्फ रोक लग गई, बल्कि औरंगजेब की मौत के बाद कमजोर हुए मुगलिया शासन के स्थान पर देश में भगवा परचम लहराने की संभावनाएं भी धूल में मिल गईं। देश […]

आज का राशिफल 14 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मकर संक्रांति का दिन

​मेष राशि,शुभ समाचार से खुश होंगे मकर संक्रांति पर आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा। आप परिवार के साथ सुख-शांति के पल बिताएंगे। धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में भी आप भाग ले सकते हैं। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक की गई मेहनत शाम के बाद फल देने लगेगी। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आप उत्साहित हो जाएंगे। सरकारी कार्यों में आप सफलता पाएंगे लेकिन चुस्ती से आपको काम पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें। ​ ​वृषभ राशि,कमाई के स्रोत बनेंगे आज मकर संक्रांति […]

आज का पंचांग 14 जनवरी : आज मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 24, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 01, रज्जब 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज […]

रायपुर में फिर से कांग्रेस का महापौर बनाना है – दीपक बैज

रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस जनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में लिया। उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि रायपुर में फिर से एक बार कांग्रेस का महापौर बनाना है। शहर के सभी 70 वार्डों में दमदारी से एकजुटता से चुनाव लड़ना है। पार्टी के प्रति निष्ठावान को मौका मिलेगा। सभी जनता के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाये। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने वार्डों में तुरंत बैठकें आयोजित करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत हासिल किया था। प्रदेश […]