छांगुर बाबा के ठिकानों से ED को मिले अहम दस्तावेज,भतीजे समेत दो गिरफ्तार, हबीब बैंक एजी ज्यूरिख में मिला खाता

बलरामपुर। अवैध मतांतरण, विदेशी फंडिंग में गिरफ्तार छांगुर उर्फ जलालुद्दीन, नीतू, नवीन के काले कारनामों की परत दर परत जांच में खुल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कई चौंकाने वाले दस्तावेज छापेमारी में हाथ लगे हैं। छांगुर के उतरौला नगर में स्थित शोरूम से ईडी को कई दस्तावेज मिले हैं। इसमें हबीब बैंक एजी ज्यूरिख के खाता के लेनदेन का विवरण मिला है। यह बैंक खाता किसके नाम और किस देश की शाखा में है, इसका उल्लेख ईडी ने शोरूम पर चस्पा नोटिस में नहीं किया है। बीब बैंक एजी ज्यूरिख के स्विट्जरलैंड समेत 11 देशों में शाखाएं है। ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि […]

DGCA ने दिए निर्देश : एयरफोर्स के हवाई अड्डों पर अब विमान की खिड़कियां बंद करने की जरूरत नहीं

दिल्ली। देश के डिफेंस हवाई अड्डों पर अब व्यवसायिक एयरलाइंस के यात्रियों को टेकऑफ या लैंड करते वक्त विमान की खिड़कियों को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीजीसीए ने इस संबंध में आदेश जारी कर इस पाबंदी को वापस ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर वायुसेना और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल में आने वाले हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से विमान की खिड़कियां बंद रखने और हवाई और जमीनी फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया था। डीजीसीए ने जारी किया बयान अब डीजीसीए ने विमान की खिड़कियां बंद करने का आदेश वापस ले लिया है। हालांकि वायुसेना के हवाई अड्डों पर हवाई और जमीनी […]

सिक्ख विद्यार्थी राज्य स्तरीय सम्मान 2025: डोंगरगढ़ की निमरत , रायपुर की जसमीत ,अंबिकापुर की जसकीरत ,रायपुर की तुही को मिला गोल्ड मैडल

० रायपुर के गगनदीप गुंबर,महासमुन्द की मनप्रीत कौर, दुर्ग की समरीन मौसिन, अंबिकापुर की आस्था मलिक ने हासिल किया सिल्वर मैडल  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आज खालसा स्कूल रायपुर में प्रदेश के 22 सिक्ख विद्यार्थियों को कक्षा 10वी व 12 वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इसमें 10वी की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाने वाली डोंगरगढ़ की निमरत कौर छाबड़ा और धनेली रायपुर की जसमीत कौर को गोल्ड मैडल, रायपुर के गगनदीप सिंह गुम्बर और महासमुन्द की मनप्रीत कौर को सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक के […]

कही-सुनी (20 JULY-25) : अब क्या बारी भूपेश बघेल की ?

रवि भोई की कलम से शराब घोटाले मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस कारण लोग अब चर्चा करने लगे हैं कि क्या अब ईडी के निशाने पर भूपेश बघेल हैं। अब तक ईडी भूपेश बघेल के घर पर दो बार छापे की कार्रवाई कर चुकी है। पहली बार के छापे में कुछ नगद भी बरामद किया गया था। 18 जुलाई को छापे के बाद उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। 2018 से 2023 तक कांग्रेस राज के मुखिया रहे भूपेश बघेल सीडी कांड की गर्माहट के बाद भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए थे। कोल स्कैम, […]

आज का राशिफल 20 जुलाई : वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और लाभदायक होगा,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,खर्च और सेहत का ध्यान रखना होगा मेष राशि वालों के लिए आज का रविवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कई पेंडिंग काम निपटाने होंगे। आपको अपने कार्यों को पूरा करने में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान और आराम का ध्यान रखें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत हो सकती है। आपको आज धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। भाग्य आज आपका 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज सूर्यदेव को जल में […]

आज का पंचांग 20 जुलाई : आज सावन कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 29, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा दशमी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 05, मुहर्रम 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक मेष उपरांत वृष […]

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का किया भव्य शुभारंभ ० फार्मास्यूटिकल इकाई का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण कदम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-05 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल्स की नवनिर्मित इकाई का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उत्पादन इकाई का भ्रमण कर दवा निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोविड के कठिन दौर में दवाइयों की किल्लत को देखते हुए इस इकाई के निर्माण का सपना देखा गया था और आज वह साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड के संकट से जूझ रही […]

कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी आर्थिक नाकेबंदी : 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को करेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों को बंद करने का फैसला किया है।कांग्रेस ने यह फैसला ईडी के छापे को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे वादे कर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे पूरे नहीं हुए। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया […]

पुरी में इंसानियत शर्मसार : बदमाशों ने 15 साल की मासूम लड़की को किया आग के हवाले, प्रशासन में मचा हड़कंप

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। लड़की को एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा […]

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पुल से टकराई, कंडक्टर की मौत, चालक और यात्रियों ने खिड़कियों से लगाया छलांग

कांकेर। कांकेर में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही पायल यात्री बस नेशनल हाईवे-30 पर एक पुल से जा टकराई। यह दुर्घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जिसमें बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। बस की रफ्तार काफी तेज़ थी और जैसे ही बस पुल के किनारे पहुंची, चालक का नियंत्रण हट गया और बस सीधे ब्रिज से टकरा गई। हादसे के बाद कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। बस चालक ने भी खुद को बचाने के […]