आज का राशिफल 21 JUNE : वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लिए शनिदेव रहेंगे मेहरबान, अनफा योग से मिलेगा लाभ

मेष राशि,कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज भाग्य लाभ का अवसर बना रहेगा। बिजनेस में आपकी कमाई बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ नए लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। संपर्क सूत्र बढ़ने से आपको आज फायदा मिलेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन के कारण खुशी का माहौल बन सकता है। जीवन स्तर में सुधार होगा और यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी […]

आज का पंचांग 21 जून : आज आषाढ़ कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्हिजा 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

रायगढ़ में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

० शामिल हुए 500 से अधिक खिलाड़ी ० बालिका वर्ग में दुर्ग और बालक में रायपुर जिले की टीम ने जीता खिताब रायगढ़।छत्तीसगढ़ राज्य खो-खो संगठन द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित मिनी स्टेडियम में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय 5वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा गारे पेलमा 3 के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जो क्षेत्रीय विकास और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रायगढ़ जिला खो-खो संघ की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। […]

प्रेमानंद महाराज की AI से तस्वीर बनाकर की वायरल, वृंदावन में मचा हड़कंप ,संत समाज में आक्रोश

वृंदावन। प्रेमानंद महाराज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे लेकर वृंदावन में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रेमानंद महाराज के शिष्य गौतम चिलाना ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। वृंदावन थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि गौतम चिलाना की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि यह तस्वीर किसने बनाई और इसे किसने वायरल किया। संत समाज में आक्रोश, दे डाली ये चेतावनी वृंदावन के चतु संप्रदाय विरक्त […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई: लोरमी और जगदलपुर में रिश्वत लेते पकडे गए भ्रष्ट अधिकारी

लोरमी /जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की मुहिम अब और तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमों ने लोरमी और जगदलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर रिश्वत लेते दो सरकारी अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा। खास बात यह है कि लोरमी में पकड़ा गया JE केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और PWD मंत्री अरुण साव के क्षेत्र में पदस्थ था.   बिलासपुर ACB की टीम ने लोरमी क्षेत्र में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह रिश्वत पाली गांव के निवासी उपभोक्ता नंदकुमार साहू से ली जा रही थी।JE ने कनेक्शन काटने की धमकी देकर […]

जल संरक्षण में बना अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान,कबीरधाम जिले ने रचा इतिहास, एक ही दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

० गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कबीरधाम जिले का नाम रायपुर।छत्तीसगढ़ का कबीरधाम जिला जल संरक्षण में जनभागीदारी की मिसाल बन गया है। जिले में वर्षा जल संचयन को लेकर चलाए गए “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत एक ही दिन में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जिले ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जिले को सबसे अधिक सोख पिट निर्माण और एक दिन में सबसे अधिक लोगों द्वारा जल संरक्षण की शपथ लेने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। कबीरधाम जिले में केवल 12 घंटे के भीतर जिले के 999 गांवों में 1,02,098 सोख पिट बनाए गए, […]

बौद्धिक संपदा एवम शोध सम्बन्ध प्रत्यक्ष : प्रो. शुक्ला

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर प्रो संजय कुमार विभाग अध्यक्ष सूचना एवं तकनीकी विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय डॉक्टर मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय आदि विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। वही कार्यशाला में दोनों महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ और रिसर्च स्कॉलर शामिल हुए आयोजन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा की पूरी दुनिया में भारतीय मेघा की पहचान कर उपयोग […]

मार्च 2026 तक नक्सलवाद जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री श्री साय

० शांति और विकास राह पर बढ़ रहा है बस्तर, शासन की योजनाओं से बदली गांवों की तस्वीर ० पहली बार राजधानी पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांवों के युवा, मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर रखी अपनी बात रायपुर।इच्छाशक्ति, संवेदना और समावेशी नीति से हमने बस्तर में बदलाव की नई शुरुआत की है। बस्तर के युवाओं का आत्मबल ही हमारी प्रेरणा है और हम सब मिलकर नया बस्तर गढ़ेंगे। आप सभी ने पहली बार राजधानी रायपुर को देखा है, आप सभी का यहां स्वागत है और आपकी यह यात्रा सुखद और चिरस्मरणीय हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास में प्रदेश के सुदूर और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नियद […]

जी-7 समिट के मंच पर भारतीय कला की चमक : PM मोदी ने भेंट किया Kashmir का सोने के पत्तों से तैयार ‘पेपर मैशी बॉक्स’

  श्रीनगर/जम्मू। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जी-7 यात्रा के दौरान विश्व के प्रभावशाली नेताओं को भारत के हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद भेंट किए हैं। कश्मीर की प्रसिद्ध हस्तकला पेपर मैशी का बॉक्स कनाडा में खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोने के पत्तों की कलाकारी से इस बॉक्स को तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में जी-7 समिट में अलबर्टा की उपराज्यपाल सलमा लखानी को कश्मीर में बना गोल्ड लीफ पेपर मैशी बॉक्स भेंट किया है जो देखने में बहुत ही आकर्षक है। यह पेपर मैशी बॉक्स कश्मीर की कला का अद्भुत नमूना है। इस बॉक्स में ज्यूलरी एवं अपना अन्य कीमती […]

सोनम-राजा जैसा कांड छत्तीसगढ़ में भी: पति पसंद नहीं था तो खाने में कीटनाशक मिलाकर ले ली पति की जान

बलरामपुर। इंदौर के राजा-सोनम कांड जैसी वारदात सामने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज से भी सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को खाने में जहर देकर मार डाला और हत्या का आरोप सास पर लगा दिया। दो बार की कोशिश के बाद पति बच गया तो तीसरी बार घटना को अंजाम दिया। बलरामपुर-रामानुजगंज हत्या की यह वारदात रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है, जहां एक नवविवाहिता ने पहले पति से खुद जहर खरीदवाया, फिर उसे मुर्गा-भात में मिलाकर खिलाया और अंत में अपने ही हाथों से उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। लड़की छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बिशनपुर की है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 […]