Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए नई Update, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

जम्मू। शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। अब इस यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया 14 अप्रैल से शुरू होगी, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आप इसका लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आप 14 अप्रैल यानी सोमवार से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक […]

Weather: आज से उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

  दिल्ली। देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पश्चिमी हिमालय में मौसम बदलेगा। 9 और 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। 8, 9 और 12 अप्रैल को हिमाचल के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर […]

छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

० छत्तीसगढ़ के विकास के लिए खरसिया – परमलकसा रेल परियोजना एक ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर।केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है । इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा । रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा की […]

आज का राशिफल 8 अप्रैल : आज चंद्राधि योग से कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को मिलेगा फायदा, जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि,शुभ लाभदायक दिन रहेगा आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए कोई कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढेगा। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। जिन लोगों को नौकरी के लिए आवेदन किया है उन्हें कोई सकारात्मक और अच्छी खबर मिल सकती है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें। ​वृषभ राशि,आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में […]

आज का पंचांग 8 अप्रैल : आज कामदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: राष्ट्रीय मिति चैत्र 18, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 26, शव्वान 09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक […]

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने ली राज्य स्तरीय गहन समीक्षा बैठक

  रायपुर। क्रेडा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने आज छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का संचालन क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा किया गया। इस बैठक में क्रेडा के प्रधान कार्यालय, समस्त ज़ोनल और जिला कार्यालयों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चल रही ऊर्जा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना एवं आगामी सुशासन तिहार के दृष्टिगत विभागीय तैयारियों को अंतिम रूप देना था। इस बैठक में क्रेडा के प्रधान कार्यालय […]

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्रिकेट टीम बनी 68वीं अखिल भारतीय रेल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 की उपविजेता

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्रिकेट टीम ने 68वीं अखिल भारतीय रेल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई थी — पहला चरण भुवनेश्वर (खुर्दा रोड) में तथा नॉकआउट मुकाबले दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्यालय हुबली में सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लीग पद्धति से टी20 सीमित ओवरों के मैच खेले गए, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। नॉकआउट मुकाबलों में टीम ने सेंट्रल रेलवे एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न रेलवे के खिलाफ […]

अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए खेल प्रशिक्षण को मिलेगा और बल

– 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ ले रहीं प्रशिक्षण, – राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रहीं क्षेत्र का नाम रोशन रायगढ़। जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़े भंडार में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह कबड्डी प्रशिक्षण शेड का उद्घाटन शनिवार को किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिए स्पोर्ट्स प्रशिक्षण को बल मिलेगा। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सँवारने और बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, इनकी व्यायाम सम्बन्धि जरूरतों हेतु इस प्रशिक्षण शेड को आधुनिक जिम उपकरणों से लैस किया […]

लोन वर्राटू से प्रभावित होकर तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान से प्रभावित होकर तीन इनामी माओवादियों समेत 26 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से राजेश कश्यप आमदई एरिया जनमिलिशिया का कमांडर था। उसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह नक्सली कोसा माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। नक्सली छोटू […]

दुर्ग में 6 साल की बच्ची का रेप और मर्डर मामले में बड़ा खुलासा,सगे चाचा ने ही मासूम के साथ की थी दरिंदगी

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या के मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची कन्या भोजन के लिए घर से निकली थी, अंतिम समय में जहां पर वह बच्ची देखी गई थी, उसी घर के सामने एक कार में बच्ची का शव मिला था। शव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने कहा है कि मुख्य आरोपी बच्ची का सगा चाचा है, उसे हिरासत में ले लिया गया है, इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि […]