राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे मैनपाट, देखा उल्टा पानी पर्यटन स्थल,महेता प्वाइंट में लिया सनसेट का आनंद

० महिला हितग्राहियों से की चर्चा रायपुर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात, […]

अदाणी के नवोदय कोचिंग केंद्र की बड़ी सफलता; कोचिंग के दस विद्यार्थियों का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन

० समूह के अध्यक्ष ने जताई खुशी, कहा- अच्छी शिक्षा से समाज के हर वर्ग को विकास के समान अवसर प्रदान कराना हमारी प्रतिबद्धता ० चयनित दस में से छह बालिकाएँ भी अब नवोदय विद्यालय में ग्रहण करेंगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर। जिले के तिल्दा ब्लॉक में अदाणी नवोदय कोचिंग सेंटर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024-25 में इस कोचिंग सेंटर के 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), माना, रायपुर में प्रवेश सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों और उनके माता-पिता के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र […]

एसईसीएल ने अनुषंगी कंपनियों के लिए किया कंज़्यूमर मीट का आयोजन

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। कोल इंडिया द्वारा विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कंज़्यूमर मीट के आयोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी क्रम में एसईसीएल द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी जेपी द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखती है और हम आपको समय पर हाई क्वालिटी कोल की आपूर्ति करने के लिए पूर्ति तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होने इस आयोजन के लिए विक्रय एवं विपणन विभाग की टीम को बधाई दी एवं आगे […]

तीन दिन के काम को 24 घंटे में पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल

– ट्रक की ठोकर से हाईटेंशन 132 केवी बिजली टॉवर हुआ था क्षतिग्रस्त रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 132 केवी के 100 फीट से अधिक ऊंचाई की दुर्घटनाग्रस्त हाईटेंशन टॉवर लाइन को रिकार्ड समय में खड़ा कर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में सफलता प्राप्त की है। आमतौर पर ऐसे टॉवर को खड़ा करने में तीन दिन का समय लगता है, जिसे ट्रांसमिशन कंपनी की टीम ने तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए 24 घंटे में पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध सिंह एवं प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रायपुर के पास बरबंदा गांव […]

हरीश दुहन ने संभाला एसईसीएल सीएमडी का पदभार

  बिलासपुर। हरीश दुहन ने एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर निदेशक मण्डल, सीवीओ, विभागाध्यक्षों अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की सुरक्षा टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मानित किया गया। इससे पहले श्री दुहन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के बारे में हरीश दुहन कोयला खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपनी स्नातक उपाधि नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में प्राप्त की। श्री दुहन ने वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से […]

गरियाबंद जिला अस्पताल में अफसरशाही की लापरवाही! औचक निरीक्षण में डॉक्टर नदारद, देख भड़के विधायक रोहित साहू

  गरियाबंद। गरियाबंद जिला अस्पताल में आज राजिम विधायक रोहित साहू और महिला बाल आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने औचक निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश डॉक्टर व स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिले, जिससे विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर भड़के विधायक साहू विधायक रोहित साहू ने अस्पताल की हाजिरी पंजी का निरीक्षण किया, जिसमें कई डॉक्टर और नर्स तीन-चार दिन से गैरहाजिर थे, जबकि कुछ डॉक्टरों के हस्ताक्षर पंजी में ही नहीं थे। इस लापरवाही पर उन्होंने तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। विधायक ने कहा: […]

छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

० बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना ० विधवा और परित्यकता महिलाओं को भी अब मिल सकेगा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो […]

भिलाई स्टील प्लांट के कोकोवन डिपार्टमेंट फिर से लगी आग,लाखों का नुकसान

दुर्ग। गुरुवार को भिलाई स्टील प्लांट के कोकोवन डिपार्टमेंट में फिर सुबह 6 बजे आग लगने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. घटना से बीएसपी प्रबंधन को करोड़ों का नुकसान हुआ है. बीएसपी के दमकल कर्मियों ने 5 गाड़ी पानी की मदद से लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. वहीं बीएसपी प्रबंधन हमेशा की तरह इस घटना को छिपाने में लगा रहा. बता दें कि हाल ही में भिलाई स्टील प्लांट में फिर आग लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था. बताया जा रहा है कि कोकोवन बैटरी के 9 और 10 के पीछे कन्वेयर […]

हाउसिंग बोर्ड में अधिकारियों का हुआ तबादला, एचके जोशी को मिली नवा रायपुर की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने प्रशासनिक सुविधा के दृष्टिकोण से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों का तबादला किया है.आदेश के अनुसार तबादले की जद में आए अपर आयुक्त एचके जोशी को दुर्ग प्रक्षेत्र से हटाकर नवा रायपुर मुख्यालय के साथ नवा रायपुर प्रक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह अपर आयुक्त अजीत सिंह पटेल को बिलासपुर प्रक्षेत्र, अपर आयुक्त एमडी पनारिया को दुर्ग प्रक्षेत्र, अपर आयुक्त एसके भगत को रायपुर प्रक्षेत्र और अपर आयुक्त एचके वर्मा का जगदलपुर प्रक्षेत्र में तबादला किया गया है.

चारधाम यात्रा 2025: इस बार REEL बनाने वालों को नो एंट्री, पैसे देकर VIP दर्शन भी नहीं कर सकेंगे

  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा पर आते हैं। इस बार चारधाम यात्रा में कुछ नए नियम बनाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने वालों के लिए खास नियम हैं। मंदिर के अंदर वीडियो और रील बनाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा करने पर दर्शन किए बिना ही वापस भेज दिया जाएगा। इसके अलावा VIP दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। इस बार की चारधाम यात्रा के लिए 9 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा […]