Parliament Session 2024 : संसद की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, अदाणी मामले और संभल हिंसा मामले में विपक्ष ने किया हंगामा

दिल्ली। अदाणी समूह पर लगे आरोपों और संभल हिंसा समेत कई विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण अब तक संसद के दोनों सदन ठीक से नहीं चल पाए हैं। आज भी गतिरोध बरकरार रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद का एक या दो सत्र दक्षिणी शहरों में कराने पर हो विचार तिरुपति से वाईएसआरसीपी सांसद मदिला गुरुमूर्ति ने संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर संसद के सत्र दक्षिण भारत के शहरों में भी कराने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए पत्र लिखने […]

दिल्ली कूच करने पर अड़े किसान, नोएडा के पास Chilla border पर लगा महाजाम, जानिए अब क्या हैं उनकी डिमांड्स

नोएडा। नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर आज (2 दिसंबर 2024) किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने की योजना के तहत भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। लाखों किसान, जिनका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और भारतीय किसान परिषद (BKP) जैसे संगठनों द्वारा किया जा रहा है, अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने पर अड़े हुए हैं। ये किसान आंदोलन भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहा है। किसानों की प्रमुख डिमांड्स किसान इस समय अपने अधिकारों की रक्षा और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: 1. भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा: किसानों का कहना है कि भूमि […]

बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टॉवर को किया आग के हवाले

बीजापुर। जिले के तोयनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मोरमेड में नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया. देर रात हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात,राज्य से जुड़े विषयों पर की चर्चा

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, सीएम नवा रायपुर में लेंगे मीटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई है। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन मंत्रालय में बैठक होगी।   इससे पूर्व पिछली कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसला लिया था। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता, हरित ऊर्जा विकास शुल्क को खत्म करने सहित 9 बड़े निर्णय लिये गये हैं।

चक्रवात फेंगल के असर से छत्तीसगढ़ में छाए रहे बादल, राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश, बादल हटने के बाद गिरेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से रविवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। रायपुर समेत कई जगहों में हल्की वर्षा हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल हालांकि कमजोर पड़ चुका है, लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर भारी मात्रा में नमी का आना जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हैं। चक्रवात […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

० आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टरों को दिए गए निर्देश रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं। खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य […]

IMD Winter Weather: कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं कोहरा, तो कहीं हल्की ठंड- देशभर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ रही है, तो वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर जारी है, जहां बारिश के साथ ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिल्ली में अब भी ठंड का इंतजार बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के बावजूद, राजधानी में न तो कोहरा देखने को मिला है और न ही शीत लहर का असर। दिन में धूप खिली रहती है, जिससे लोगों को उमस का अनुभव हो रहा है। दिल्ली का मौसम आज, 2 दिसंबर 2024, दिल्ली का अधिकतम तापमान […]

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने किया अभिनय से संन्यास लेने का एलान, जानें अचानक क्यों लिया यह फैसला?, फैंस हुए शॉक्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनय से संन्यास लेने का एलान किया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। इससे पहले, उन्हें ’12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सराहा गया था। यह उम्मीद की जा रही थी कि विक्रांत इस सफलता का फायदा उठाकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अभिनेता ने अचानक से संन्यास लेने का फैसला किया है। 37 वर्ष की उम्र में वह अभिनय को अलविदा कहने जा रहे हैं। विक्रांत ने किया संन्यास का ऐलान विक्रांत ने सोमवार सुबह (2 दिसंबर) को अपने फैंस को चौंकाते हुए यह घोषणा की कि […]

Mokshada Ekadashi 2024 : मोक्षदा एकादशी कब है, जानें महत्‍व और शुभ मुहूर्त, पूजाविधि

Mokshada Ekadashi 2024 Date : मोक्षदा एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्‍णु की कृपा प्राप्‍त होने के साथ ही आपके पितरों के लिए मोक्ष की प्राप्ति का रास्‍ता भी सुगम होता है। यह व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होता है और इस दिन पितरों के नाम से उनकी प्रिय वस्‍तुओं का दान करने का भी खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इस कारण से मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया […]