Live Jharkhand Election Voting : झारखंड में मतदान की तेज रफ्तार, सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी वोटिंग
Jharkhand Assembly Election 2024 Live: झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था। सुबोधकांत सहाय ने किया मतदान कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने रांची के मतदान केंद्र पहुचंकर वोट डाला। झारखंड में सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी मतदान झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की रफ्तार तेज है और राज्य में सुबह 11 बजे तक 31.37 फीसदी मतदान हो चुका है। […]



