छग विस का बजट सत्र : सदन में गूंजा आदिवासी छात्रावासों में बच्चों की मौत का मामला, गहमागहमी के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मंत्रियों से एक के बाद एक कई सवाल दागे। प्रश्नकाल के दौरान सदन में बस्तर संभाग के शासकीय छात्रावास में बच्चो की मौत का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बच्चों के मौत की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। रामविचार नेताम की गैरमौजूदगी में सवाल का जवाब आज संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने दिया। मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि साल 2024 – 25 में 2 बच्चों की मौत हुई है, वहीं 2022 से 2025 […]



