हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

  हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को […]

Breaking : पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बड़ा झटका: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी, आम आदमी पर महंगाई की मार

० तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम, कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल […]

BREAKING: राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, एसी कोच धू-धू कर जले, यात्रियों में मची चीख-पुकार

कोटा। कोटा रेल मंडल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अल सुबह त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने ट्रेन के थर्ड एसी और एसएलआर कोच को अपनी चपेट में ले लिया। ‘कोटा से रवाना की गई राहत ट्रेन’ कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को कोटा से तुरंत रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री […]

दिल्ली में आतंकी अलर्ट के बाद हाई सिक्योरिटी, बीजेपी मुख्यालय सहित संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। खुफिया इनपुट के बाद राजधानी दिल्ली में आतंकी अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई हैं। डीडीयू मार्ग पर संभावित खतरे की आशंका खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक, डीडीयू मार्ग स्थित कई कार्यालयों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। आशंका है कि आतंकी आत्मघाती हमलों, कार बम, गोलीबारी और आईईडी (Improvised Explosive Device) जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनपुट में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की साजिश की संभावना भी जताई गई है। निगरानी […]

Big Breaking : शुभेंदु अधिकारी के सिर पर सजेगा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का ताज , भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता Suvendu Adhikari को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा विधायक दल की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया, जिस पर अमित शाह ने औपचारिक मुहर लगाई। बैठक से पहले अमित शाह ने कोलकाता स्थित […]

पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कदम माना जाता है। अधिसूचना राज्यपाल को भेज दी गई है, जिससे अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को यह अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही आयोग की ओर से चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब आगे की प्रक्रिया राज्य स्तर पर पूरी की जाएगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया—मतदान से […]

BREAKING: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका, स्कूटी के उड़े परखच्चे

  जालंधर। पंजाब के जालंधर में मंगलवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के बाहर अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। स्कूटी में हुआ ब्लास्ट, युवक गया था डिलीवरी देने सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल देने गया था। इसी दौरान बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। अचानक हुए विस्फोट से आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज सुनते ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और […]

ब्रेकिंग: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट में पावर बैंक फटा, यात्रियों में दहशत; महिला घायल

चंडीगढ़। गोवा से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट IndiGo में सोमवार को लैंडिंग के तुरंत बाद बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट Chandigarh International Airport पर विमान के भीतर एक यात्री के मोबाइल पावर बैंक में अचानक आग लग गई और कुछ ही सेकंड में विस्फोट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या 6E108 दोपहर लगभग 3:32 बजे सुरक्षित रूप से लैंड हुई थी। लेकिन लैंडिंग के करीब तीन मिनट बाद 39-एफ सीट पर बैठे यात्री के पावर बैंक से पहले धुआं निकला और फिर जोरदार धमाका हुआ। यात्रियों में मची अफरा-तफरी विस्फोट के बाद विमान के अंदर हड़कंप मच गया। कई यात्री घबराकर इमरजेंसी एग्जिट की ओर […]

Breaking : ममता बनर्जी का बड़ा हमला— कहा – नहीं दूंगी इस्तीफा , ‘हम हारे नहीं, हमें हराया गया’, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

कोलकाता | चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि उन्हें जानबूझकर हराया गया है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि उनके इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता और वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी। उनके अनुसार उनकी पार्टी ने “नैतिक रूप से जीत हासिल की है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी लगभग 100 सीटें छीन ली गईं और करीब 90 लाख वोट मतदाता सूची से हटा दिए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह […]

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद 9 मई को होगा शपथ ग्रहण , समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की कथित जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जा सकता है। चुनाव परिणाम का विवरण: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद 4 मई को मतगणना हुई। इस बार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और उसे लगभग 80 सीटें मिलीं, जबकि पिछले चुनाव में उसने […]