CG Breaking : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। मंत्री केदार कश्यप के पास परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य तथा सहकारिता विभागों का प्रभार है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति शैलाभ साहू के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इसी आदेश में उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस […]

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में टक्कर

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। इस घटना में स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट पास खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। टक्कर के कारण दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद दोनों विमानों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस […]

गाजियाबाद: कनवानी गांव की झुग्गियों में भीषण आग, 500 से अधिक झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

  गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इन विस्फोटों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं […]

Breaking : फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर।राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र […]

Breaking : 4 करोड़ के कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

कवर्धा। कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कर्ज में दुबे एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ जहर खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ […]

Breaking news: साय कैबिनेट के बड़े फैसले- UCC समिति गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट

रायपुर। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम जनता, महिलाओं, सैनिकों और उद्योग क्षेत्र पर पड़ेगा। UCC लागू करने की दिशा में कदम कैबिनेट ने राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया। यह समिति नागरिकों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर UCC का प्रारूप तैयार करेगी। महिलाओं को बड़ी राहत महिलाओं के नाम पर होने वाले जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की छूट देने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति खरीदने के लिए प्रोत्साहित […]

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव: पहली बार बीजेपी के सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथ संभव

पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। Samrat Choudhary को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। यह Bharatiya Janata Party के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार पार्टी का अपना मुख्यमंत्री बिहार में बनने जा रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मंगलवार, 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और मौजूदा कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की। माना जा रहा है कि उनका इस्तीफा जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा और वर्तमान मंत्रिमंडल भंग कर दिया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला आज बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

सक्ति। जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किए गए, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे, संभाली कमान हादसे की सूचना मिलते […]

Breaking News: EV चार्जिंग के दौरान मौत का विस्फोट: इंदौर में आग का तांडव, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इंदौर । एक तरफ जहां दुनिया भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की ओर बढ़ रही है, वहीं एक भयानक हादसे ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात इंदौर में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि घर में रखे एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर बम की तरह फट पड़े। इस दिल दहला देने वाले हादसे में परिवार के 7 सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई।   दरअसल, पूरा मामला इंदौर के […]