Big News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटाया काफिला, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां

  रायपुर। Vishnu Deo Sai ने ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल 5 गाड़ियों की कटौती कर दी है। अब उनके कारकेड में 13 की बजाय केवल 8 वाहन ही चलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि Narendra Modi की ईंधन संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग की अपील की है। इसके साथ ही राज्य के शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने की तैयारी भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आम लोगों से सार्वजनिक परिवहन और […]

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

० राजधानी रायपुर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० 75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य हुआ था पूरा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा – अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनरनिर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुवाहाटी रवाना होंगे, असम में हिमंता बिस्वा शर्मा के शपथ समारोह में होंगे शामिल

  रायपुर। Vishnudeo Sai आज शाम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ असम दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से Raipur से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल रात्रि विश्राम करेगा। 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह दौरे का मुख्य उद्देश्य असम के मुख्यमंत्री की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है। यह कार्यक्रम 12 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम Himanta Biswa Sarma की नई […]

सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

० 414 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार ० संवेदनशीलता और सुशासन ही विकास की मुख्य अवधारणा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मुंगेली जिला विकास, जनकल्याण और सुशासन के एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 152 करोड़ 02 लाख रुपये से अधिक की लागत के 284 कार्यों का लोकार्पण तथा 201 करोड़ […]

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण कल, सीएम विष्णुदेव साय आज होंगे रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज 8 मई 2026 की शाम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। वे 9 मई, शनिवार को कोलकाता के Brigade Parade Ground में आयोजित नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद पहली बार राज्य में भाजपा सरकार का गठन हो रहा है। इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। समारोह को लेकर कोलकाता में भव्य तैयारियां की गई […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

० 9 करोड़ 45 लाख की लागत से बनेगा श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल ० झारखंड और ओडिशा राज्य को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन होगा आसान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण विकास परियोजना की सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक […]

‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – विष्णु देव साय

० ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव को मिला नया सम्मान: मुख्यमंत्री’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। उन्होंने […]

लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा

  ० मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन,बैगा बाहुल्य कमारखोल में आम पेड़ नीचे लगाई मुख्यमंत्री ने चौपाल ० ग्रामीणों की माँग पर सामुदायिक भवन , कमारखोल में रामख़िलावन के घर से देवसरा तक छह किलोमीटर मिट्टी मुरुम सड़क, मुक्तिधाम शेड और महतारी सदन की घोषणा रायपुर। मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ । इस अवसर पर वे बैगा बाहुल्य कमराखोल में पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किए और वहीं पास में आम के पेड़ों […]

कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज

  ० खाट में बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान के ग्राम सरोधी पहुंचे, जहां उन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह, आत्मीयता और अपनत्व का अनोखा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें देखने और उनसे मिलने उमड़ पड़े। गांव की महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने महुआ, चार, आम और रखियां बड़ी भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से तैयार गुलमोहर और कनेर के फूलों के […]

निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

० भोजन के साथ साथ मुख्यमंत्री लेते रहे योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक ० जमीन पर भोजन, ज़मीन पर फैसला: पेयजल योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश ० पहाड़ी इलाके में पेयजल की दिक्कत पर कहा – प्रोजेक्ट तत्काल स्वीकृत कर धरातल पर शुरू करवाएं काम रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्माणाधीन पंचायत भवन के औचक निरीक्षण के दौरान सीधे श्रमिकों के बीच पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उनका यह दौरा केवल कार्यों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन के साथ उनके सहज जुड़ाव और संवेदनशील […]