छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’: छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास का नया मॉडल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। प्रदेश में ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत छोटे और मध्यम शहरों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते कस्बों और नगरों को भी आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर जन सुविधाएं और सुव्यवस्थित विकास का नया मॉडल उपलब्ध कराना है। यह योजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की तर्ज पर लागू की जाएगी। पहले चरण में […]



