बुनकर परिवारों को बड़ी सौगात: मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 69.39 लाख की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के बुनकर परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा (आईएएस) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए कुल 69.39 लाख रुपये की राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस योजना के तहत कक्षा 10वीं के 430 विद्यार्थियों को 35.27 लाख रुपये, कक्षा 12वीं के 359 विद्यार्थियों को 32.40 लाख रुपये तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दो विद्यार्थियों को 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 12 जिलों के चयनित […]



