महिला मड़ई से महिला दिवस के मौके पर सीएम साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की इस महीने की क़िस्त

रायपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का थीम “सशक्त महिला, समृद्ध महिला” रखा गया है। इस मेले में पूरे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। समूहों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इसके अलावा, 8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर […]

फिर से शुरू होगी महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया , मंत्री राजवाड़े ने दी खुशखबरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा गूंजा। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरने की कोशिश की, लेकिन मंत्री राजवाड़े ने विपक्ष के तीखे सवालों का बड़ी आसानी से जवाब दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही के बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए एक खुशखबरी दी है। उन्होंंने बताया है कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। […]

एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के […]

LIVE CG Budget Session 2025 : छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का राशि का किया प्रावधान,स्टे पॉलिसी, बस्तर और सरगुजा पर फोकस

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लाल ब्रीफकेस से सौंगातों का पिटारा खोला। उन्होंने अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी, बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस है। इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा। न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा। आबकारी विभाग में सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा। वहीं, अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी। […]

LIVE CG Budget Session : बजट में वित्त मंत्री चौधरी ने किया ऐलान: प्रदेश में खुलेंगे 20 नए नर्सिंग कॉलेज, 6 जिलों को फिजियोथैरेपी महाविद्यालय की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार का आज दूसरा बजट विधानसभा में पेश हुआ। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह बजट पेश किया। सबसे खास बात यह है कि इस बार के बजट को वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से लिखा है। इस बार का बजट ‘GATI’ थीम पर बजट पेश कर रहे हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री चौधरी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निगम क्षेत्रों के विकास के लिए […]

साय कैबिनेट की बैठक खत्म, बजट के पहले इन मुद्दों पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

रायपुर। 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने जा रहे हैं। वहीं, बजट पेश होने के ठीक एक दिन पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। साय कैबिनेट की इस बैठक में बजट पर भी चर्चा की गई। साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए हम निर्णय  मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा […]

कल पेश होगा साय सरकार दूसरा बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट

रायपुर। सोमवार को विष्णु देव साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरा बजट पेश करेंगे.इसके पहले ओ पी चौधरी ने 9 फरवरी 2024 को बजट पेश किया था. पिछला बजट पेपरलेस बजट था. पिछले बजट में 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था. बजट मेंं मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का वादा किया गया था. पिछले बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अमृत काल के नींव का बजट बताया था. ओपी चौधरी ने 1 नवंबर 2024 तक अमृतकाल , छत्तीसगढ़ विजन 2047 का दस्तावेज तैयार करने की घोषणा की थी. वित्त मंत्री ने कहा था कि इस […]

मुख्यमंत्री साय से मिले फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधि, सीएम ने कहा – नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बजट पेश होने के एक दिन पहले हो रही बैठक में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसले

  रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश करने वाले हैं। बजट के ठीक एक दिन पहले सीएम साय ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जी हां, आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रालय में बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। […]

कही-सुनी (02 MARCH-25) : छत्तीसगढ़ की साय सरकार जनता की सर-आँखों में

रवि भोई की कलम से राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को जिस तरह लोगों ने समर्थन दिया है, उससे साफ़ है कि यहां की करीब 13 महीने पुरानी विष्णुदेव साय सरकार को सर-आँखों पर बैठा लिया है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को करीब 56 फीसदी वोट मिले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 फीसदी वोट मिले थे, हालांकि राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के करीब तीन महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीटें जीती। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में तो […]