रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 1.20 लाख करोड़ का एमओयू, मप्र में सबसे अधिक निवेश करेगी NTPC…जानिए कौन-सी कंपनी कितना लगाएगी पैसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में ‘इन्वेस्ट एमपी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। समिट के पहले दिन एमपी में कई बड़े उद्योगपतियों ने निवेश की घोषणा की है। वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एमपी में काफी संभावनाएं हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहले दिन ऊर्जा क्षेत्र में सात एमओयू साइन किए गए। एनटीपीसी-एनजीईएल और एमपीपीजीसीएल के साथ 2 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया है। वहीं, एनटीपीसी न्यूक्लियर के साथ 2 ग्रीनफील्ड पावर प्लांट के लिए 80 हजार करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ बायोफ्यूल बेस्ड […]

विस का बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में चल रही कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी : वैज्ञानिक शोध और नवाचार का हब, छत्तीसगढ़ विज्ञान के क्षेत्र में रचेगा इतिहास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  ० उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित रायपुर।छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक का नया केंद्र बनाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप इस परियोजना को तेजी से […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना,जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती […]

निकायों में सभापति-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर 24 को भाजपा की बैठक

० भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों व सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी दी है कि आगामी 24 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक अपराह्न 4 बजे रखी गई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। श्री सवन्नी ने बताया कि बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम में किया मतदान, बोले- जनता का विश्वास हमारी सरकार पर बढ़ा

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया के बूथ क्रमांक 45 में माता जसमनी देवी और परिवार के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। उन्होंने जनता से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम साय सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से बगिया हेलीपैड पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और बेटी भी मौजूद थीं। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं और जनता का भरोसा उनकी सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं का हमें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय […]

महापौर मीनल चौबे रायपुर के 70 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ, इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सीएम साय होंगे चीफ गेस्ट

रायपुर।रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. […]