नीति आयोग बैठक के बाद PM मोदी की टेबल पर सजा नेताओं का जमावड़ा, CM विष्णुदेव साय ने साझा किए अनुभव

  नई दिल्ली। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित भोजन कार्यक्रम के दौरान एक आत्मीय और रोचक माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं के बीच अनौपचारिक चर्चा का दौर चला, जहां विकास, शासन और जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिन्हें टेबल पर मौजूद नेताओं ने रुचि और गंभीरता से सुना। बातचीत के बीच कई ऐसे पल आए जब माहौल हल्का-फुल्का और सौहार्दपूर्ण नजर आया तथा सभी नेता मुस्कुराते हुए संवाद करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री की टेबल पर मुख्यमंत्री […]

पीएम मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद संभाल रहे नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।” इसके साथ उन्होंने […]

दिल्ली में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कल होगी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, 2029 की रणनीति पर भी मंथन

  नई दिल्ली। केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 10 जून को राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भाग लेंगे। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकास योजनाओं की प्रगति और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सुशासन के मॉडल, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श होगा। 2029 […]

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को लिखा पत्र, चुनावी जीत को बताया जनविश्वास की ताकत

० डा. कुलदीप सोलंकी के पत्र का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, महिलाओं के रिकॉर्ड मतदान की भी सराहना रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली सफलता पर बधाई देने वाले पत्र के जवाब में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि देशवासियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। जानकारी के अनुसार, डॉ. कुलदीप सोलंकी ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की सफलता और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश […]

10 जून को दिल्ली में भाजपा-एनडीए मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम साय पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड

  नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री Narendra Modi करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एनडीए सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़े प्रयासों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य एनडीए शासित राज्यों में विकास कार्यों की गति तेज करना, […]

‘मन की बात’ में गूंजा अबूझमाड़, वन मंत्री केदार कश्यप बोले— लाल आतंक से विकास की पहचान बना क्षेत्र

  नारायणपुर। कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चर्चा में रहने वाला अबूझमाड़ अब विकास, जनविश्वास और जनजातीय गौरव की नई पहचान बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण में अबूझमाड़ की झलक राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने के बाद क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। ‘मन की बात’ में दिखी बदलते अबूझमाड़ की तस्वीर नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी क्षेत्र में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। राष्ट्रीय प्रसारण में अबूझमाड़ की मौजूदगी को उन्होंने बस्तर और पूरे क्षेत्र के लिए […]

भारत-अमेरिका संबंधों में नई रफ्तार: मार्को रुबियो की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी को मिला व्हाइट हाउस आमंत्रण

नई दिल्ली। चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का औपचारिक निमंत्रण बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया। अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आमंत्रण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो के माध्यम से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और रुबियो की बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही, जिसमें दोनों देशों के बीच […]

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाना पड़ा भारी! विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता। विक्रम साहू, जो Narendra Modi को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने के बाद रातोंरात चर्चा में आ गए थे, अब डर और दहशत के साये में जी रहे हैं। विक्रम ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं। विक्रम साहू के मुताबिक, अज्ञात लोग उन्हें बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार कॉल उठाने से बचने के बावजूद फोन लगातार आते रहे और गालियों के साथ डराया-धमकाया गया। […]

इटली में पीएम मोदी और मेलोनी की ‘मेलोडी’ चर्चा, टॉफी गिफ्ट वाला वीडियो वायरल

  इंटनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी द्वारा भेंट की गई ‘मेलोडी’ टॉफी के लिए उनका खास अंदाज में धन्यवाद किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं — मेलोडी।” वीडियो में पीएम मोदी भी दिखाई देते हैं और मेलोनी की इस टिप्पणी पर हंसते नजर आते हैं। मेलोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद।” दरअसल, “मेलोडी” […]

इटली दौरे पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत, रोम में भारतीय समुदाय में दिखा उत्साह

  दिल्ली। Narendra Modi अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर Italy पहुंचे, जहां राजधानी Rome में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी के स्वागत में सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया। रोम में गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग रोम पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों के साथ खास समय बिताया। बच्चे की पेंटिंग देख खुश […]