‘मन की बात’ जनभागीदारी का सशक्त मंच, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : सीएम विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री निवास में सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी, पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और नवाचार पर दिए गए संदेशों को बताया प्रेरणादायी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बन चुकी है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कड़ी के माध्यम से देशभर के नवाचारों, जनसहभागिता और प्रेरणादायी प्रयासों को […]

भारत पर अमेजन का बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, AI और क्लाउड सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

  नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारत में निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Andy Jassy ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा की कि अमेजन वर्ष 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। इस घोषणा के साथ ही भारत में अमेजन की कुल निवेश प्रतिबद्धता 2010 से 2030 तक बढ़कर 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी, जो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाली है। 40 अरब डॉलर पहले ही कर चुकी है निवेश एंडी जेसी ने बताया कि अमेजन ने वर्ष […]

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहा, 8 मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारतला इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबे में दबने से अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं तथा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी […]

मौत का कोचिंग सेंटर: आग की लपटों में जिंदा जले 15 छात्र, चीखों से दहल उठा लखनऊ

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। आग की भयावह लपटों और धुएं के गुबार में फंसकर 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने की कोशिश में कुछ छात्रों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वेयरहाउस से उठी चिंगारी बनी काल जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के भूतल पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसका वेयरहाउस बनाया गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर 3-डी एनीमेशन इंस्टीट्यूट और […]

कोलकाता में योग दिवस पर बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, PM मोदी के साथ 10 लाख लोग करेंगे योग

  कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कोलकाता में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शहरभर में करीब 10 लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योग दिवस से पहले शहर में भव्य कार्निवल और ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जबकि विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास के तहत […]

PM मोदी और ट्रंप की अहम मुलाकात, भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

  एवियन। फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इसे भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। हाल के दिनों में होर्मुज क्षेत्र के पास हुई घटनाओं में भारतीय नाविकों की मौत के बाद यह मुद्दा दोनों देशों के बीच चर्चा का अहम विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात भारत और अमेरिका के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी […]

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच तेज, PMO की नजर, आज अयोध्या पहुंचेगी SIT

  अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस प्रकरण पर केंद्र सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंदिर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) सोमवार से अयोध्या में जांच शुरू करेगा। एक सप्ताह पहले सामने आए इस मामले में कथित तौर पर गड़बड़ी के शुरुआती संकेत मिलने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से मामले की आंतरिक जांच जारी है और ट्रस्ट […]

16 महीने बाद आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रम्प, 17 जून को होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 17 जून को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक तय हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे होने वाली इस मुलाकात में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, रूस से तेल आयात, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों नेताओं की यह आमने-सामने मुलाकात करीब 16 महीने बाद हो रही है। इससे पहले फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम […]

PM मोदी के 12 साल पूरे: CM विष्णुदेव साय बोले- ‘नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन छोड़ता भी नहीं’

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को नई दिशा देने के साथ कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। “सबका साथ, सबका विकास” से बदली देश की तस्वीर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत ऐसा देश बन चुका है जो किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर […]

नीति आयोग बैठक के बाद PM मोदी की टेबल पर सजा नेताओं का जमावड़ा, CM विष्णुदेव साय ने साझा किए अनुभव

  नई दिल्ली। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित भोजन कार्यक्रम के दौरान एक आत्मीय और रोचक माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं के बीच अनौपचारिक चर्चा का दौर चला, जहां विकास, शासन और जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिन्हें टेबल पर मौजूद नेताओं ने रुचि और गंभीरता से सुना। बातचीत के बीच कई ऐसे पल आए जब माहौल हल्का-फुल्का और सौहार्दपूर्ण नजर आया तथा सभी नेता मुस्कुराते हुए संवाद करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री की टेबल पर मुख्यमंत्री […]