प्रधानमंत्री मोदी 30 को आएंगे बिलासपुर के दौरे पर, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये। […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

० मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की ० छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात,नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत

० कहा- बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा ० बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। […]

गोद में उठाया, दूध पिलाया… PM मोदी ने शेर के बच्चों को किया प्यार, इलाज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वनतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात में स्थित वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र, वनतारा का उद्घाटन किया। यह केंद्र विभिन्न प्रजातियों और संकटग्रस्त जानवरों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल है। वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियों के करीब डेढ़ लाख बचाए गए जानवरों को शरण दी जाती है। केंद्र का उद्देश्य इन जानवरों के इलाज, पुनर्वास और संरक्षण को बढ़ावा देना है। शेर के बच्चों के साथ अपनी मुलाकात पीएम मोदी ने वनतारा में अपने दौरे के दौरान एशियाई शेर, सफेद शेर, क्लाउडेड लेपर्ड, कैराकल और अन्य कई प्रजातियों के बच्चों के साथ खेलते हुए समय बिताया। विशेष रूप से, उन्होंने शेर के बच्चों के […]

‘दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें’…, भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत, PM मोदी ने किया उद्घाटन

भोपाल। भोपाल में 23 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कैबिनेट मंत्री, और कई प्रमुख उद्योगपति भी उपस्थित रहे। समिट का आयोजन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की परीक्षा के कारण वह थोड़ी देरी से कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन उन्होंने समिट की महत्वता पर जोर देते हुए भारत की आर्थिक स्थिति के बारे में बात […]

Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर की मां से मिले पीएम मोदी, खोली पर्ची; धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर यह बोले

छतरपुर। पीएम मोदी जब् मंदिर पहुंचे तो उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिलने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। पीएम ने हंसी मजाक करते हुए धीरेंद्र शास्त्री की मां से कहा, “आपके मन में क्या चल रहा है, उसकी पर्ची मेरे पास है। बेटे की शादी करवाना चाहती हैं।” धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की फिक्र रहती है। उन्होंने कहा था, “मेरी मां मेरी शादी को लेकर 3 साल से परेशान हैं.” सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर बहस चलती रहती है। पीएम मोदी […]

Telangana Tunnel Collapse: 13KM अंदर फंसे आठ श्रमिक, कई फीट तक भरा कीचड़ बनी बाधा; जानें हादसे से जुड़े अपडेट

  नागरकुरनूल। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ मजदूर अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान बड़े पैमाने पर जारी है। लेकिन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग में बचाव अभियान को रविवार सुबह बड़ा झटका लगा है। जब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के सामने सुरंग के ढह चुके हिस्से तक पहुंचने में बड़ी दिक्कतें खड़ी हो गई। अंदर जाने के सभी रास्ते बंद बचाव अभियान की जानकारी देते हुए, एसडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सुरंग के अंदर जाने […]