Close

सभी को छेरछेरा पुन्नी की गाड़ा गाड़ा बधाई : मुख्यमंत्री

रायपुर। आज छेरछेरा पुन्नी के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूधाधारी मठ पहुंचे। जहाँ छेरछेरा पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भगवन दर्शन किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री को को धान से तौला गया।

दूधाधारी मठ परिसर में आयोजित पुन्नी मेला में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी देने की परंपरा शुरू की है। हम मुख्यमंत्री निवास में भी सभी त्यौहार मनाते हैं। किसान सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है.

अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है,दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है.उन्होंने कहा कि भगवान बालाजी की कृपा से बहुत अच्छी पैदावार हुई है.85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई.सभी को तत्काल भुगतान भी दे दिया गया है।

scroll to top