Close

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर को पड़ा दिल दौरा, निधन

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी।

इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।

scroll to top