Close

BIG NEWS:पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल का 95 की उम्र में निधन, लम्बे समय से थे बीमार

नेशनल न्यूज़। पांच बार पंजाब के सीएम रहे मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। प्रकाश सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। एक मार्च 2007 से 2017 उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था।

 

scroll to top