Close

मेट गाला 2023 : प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ का नेकलेस

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 को लेकर चर्चा में हैं। उनके लुक के साथ ही उनकी ज्वेलरी भी खास थी। एक्ट्रेस ने 204 करोड़ का नेकलेस पहन रखा था। इवेंट में एक्ट्रेस के डिजाइनर ड्रेस से ज्यादा हीरों से जड़े उनके हार ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रियंका के नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड जड़ा हुआ है। वहीं,अब जानकारी मिली है कि प्रियंका का डायमंड नेकलेस नीलाम कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका का डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है, जिसे मेट गाला 2023 के बाद ऑक्शन कर दिया जाएगा।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी है। ऐसे में अब उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी अभिनेत्री की 86.9 मिलियन फैंन फॉलोइंग है। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। यह कपल काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करता हैं।

scroll to top