Close

AMAZING FACTS:यहां स्थित है दांत का मंदिर, जानिए होती है किस भगवान की पूजा

दुनिया में कई ऐसे मंदिर हैं जो न सिर्फ रहस्यमयी हैं बल्कि अनोखे भी हैं। इन्हीं में से एक है दांत का मंदिर। हम जिस ‘दांत के मंदिर’ की बात कर रहे हैं वह मंदिर श्रीलंका में मौजूद है। इस मंदिर में भगवान गौतम बुद्ध के दांत रखे हैं। इसलिए इसका नाम ‘दांत का मंदिर’ पड़ा। इस मंदिर में रखे दांत को लेकर मान्यता है कि यह आज भी थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है।

मान्यता है कि जब गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी तब उनका अंतिम संस्कार उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में किया गया था। मगर उनके एक अनुयायी ने अंतिम संस्कार से पहले उनके दांत निकाल लिए थे और उन्हें राजा ब्रह्मदत्त को दे दिया था।कई वर्षों तक भगवान बुद्ध क दांतों की पूजा राजा ब्रह्मदत्त ने की और अपने राजमहल में उन दांतों को स्थापित करवाया।

भगवान बुद्ध के दांतों को चमत्कारी माना जाता है। इसलिए इन दांतों को पाने के लिए कई राजाओं ने युद्ध भी लड़े। मगर आखिर में गौतम बुद्ध के परा अनुयायी ने दांतों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें श्रीलंका पहुंचा दिया था। तब श्रीलंका के राजा ने गौतम बुद्ध के दांतों के लिए एक एक विशाल भव्य मंदिर बनवाया और उसे वहां स्थापित किया।

तभी से लेकर आज तक उस मंदिर में गौतम बुद्ध के दांतों की पूजा होती है। यह दांत एक छोटी सी डिबिया में रखा हुआ है। मंदिर में जाने वाले भक्तों के लिए दांतों के दर्शन हमेशा खुले रहते हैं लेकिन उन्हें डिबिया से बाहर निकालने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि कोई भी उन दांतों को छू नहीं सकता है। मान्यता है कि गौतम बुद्ध के दांतों के दर्शन करने से कष्टों का अंत हो जाता है।

हर बुधवार (बुधवार के उपाय) को भगवान बुद्ध के पवित्र दांतों को सुगंधित फूल ‘मानुमुरा मंगलया’ के पानी से स्नान कराया जाता है।
इसके बाद इस पवित्र जल को श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाता है।

scroll to top