Close

युगांडा के स्कूल में ISIS के आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 38 छात्रों सहित 41 लोगों की मौत

युगांडा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) की सीमा के निकट दक्षिण- पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल में आतंकवादी हमले में 38 छात्रों सहित 41 शव बरामद किए गए। मपोंडवे के मेयर ने यह जानकारी दी।

वहीं, पुलिस ने कहा, ‘‘गत रात डीआरसी सीमा से लगभग 02 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मपोंडवे में लुबिरिरा उच्चतर विद्यालय विद्यालय एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) के विद्रोहियों ने आतंकवादी हमला किया। एक छात्रावास को जला दिया गया और एक खाद्य भंडार को लूट लिया गया। विद्यालय से अब तक 41 शव बरामद किए जा चुके हैं। और उन्हें बवेरा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आठ अन्य की हालत गंभीर है।

पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने सीमावर्ती कस्बे म्पोंडवे में एक स्कूल पर शुक्रवार देर रात हमला किया। लुबिरिहा माध्यमिक विद्यालय, जो निजी स्वामित्व में है, कांगो सीमा से लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) की दूरी पर स्थित है। बयान में कहा गया है कि युगांडा सरकार के सैनिकों ने हमलावरों को कांगो के क्षेत्र में ट्रैक किया। स्थानीय डेली मॉनिटर अखबार ने अनाम सुरक्षा स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि हमलावरों ने भागने से पहले “कई लोगों का अपहरण” कर लिया। एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता विनी कीजा ने ट्विटर पर “कायरतापूर्ण हमले” की निंदा की। इस क्षेत्र के एक पूर्व विधायक, किजा ने लिखा, “स्कूलों पर हमले अस्वीकार्य हैं और बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है।” उल्लेखनीय है कि एडीएफ की स्थापना 1995 में हुई थी और यह डीआरसी के साथ-साथ युगांडा में भी सक्रिय है, जहाँ इसे एक आतंकवादी संगठन माना गया है।

scroll to top