Close

24 घंटे में तीसरी वारदात: हरियाणा-झारखंड के बाद गुजरात में पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या

आणंद। अवैध कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि जनता के रक्षक पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। देश में पुलिस वालों की हत्या का लगातार मामला सामने आ रहा है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वाले की हत्या कर दी गई।

घटना ने सरकार के साथ आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जानकारी के मुताबिक ताजा मामला गुजरात का है। जहां बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला हुआ है।

हरियाणा और झारखंड के बाद गुजरात में एक पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वालों की हत्या से सभी जिम्मेदारों को सकते में ला दिया है। सूत्रों के मुताबिक गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया।

कुचलकर फरार हो गया
बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। उसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचला
झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मंगलवार को हरियाणा में डीएसपी को कुचला था
बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।

scroll to top