Close

आज का इतिहास 8 अगस्त : महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए 1942 में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी

देश के स्वतंत्रता संग्राम में 8 अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और 8 अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।

8 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 8
0 फ्रांस ने 1549 में इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
0 डेनमार्क और स्वीडन में 08 अगस्त 1700 को शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
0 जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना 1864 में हुई।
0 ए. टी. मार्शल ने 1899 में रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
0 बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत 1900 में हुई।
0 रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने 1919 में अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी।
0 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1942 में बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
0 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
0 द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने 1945 मेर जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
0 पाकिस्तान ने 1947 में अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
0 आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को 1967 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
0 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक 1967 में आयोजित की गई।
0 अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी 1988 में शुरू हुई।
0 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1991 में उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
0 चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने 1994 को सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
0 ताइवान आज़ाद होने के लिए 2002 में जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
0 पन्द्रह छोटे देशों ने 2003 में संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
0 2004 में जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फ़ुटबाल जीता।
0 एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री 2007 में बने।
0 तिब्बत के गंसू प्रांत में 2010 को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
0 तेजस्विनी सावंत 2010 को म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण

0 पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
0 पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

8 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 August
शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म 1908 में हुआ।
भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म 1915 में हुआ।
भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म 1921 में हुआ।
भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म 1940 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म 1948 में हुआ।
बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म 1949 में हुआ।
भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म 1952 में हुआ।
भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म 1968 में हुआ।

8 अगस्त को हुए निधन – Died on 8 August
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा का निधन 2000 में हुआ।

scroll to top