Close

आजादी का हीरक महोत्सवः सरायपाली विधानसभा में 75 किलोमीटर आजादी की गौरव पदयात्रा

सरायपाली। आजादी की 75वीं वर्ष गांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी आयोजन हो रहे हैं। इसी के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सभी विधानसभाओं में 75 किमी की भारत जोड़ों पदयात्रा निकाली गई।

इस दौरान आजादी में शहीदों के योगदान को याद किया गया। गांव-गांव पदयात्रा में कार्यकर्ता भंवरपुर, उमरिया, कनकेबा, सरायपाली पहुंचे। जहां छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताई गई। योजनाओं को ग्रामीण जनता को बताया गया।

पदयात्रा के दौरान राह में आने वाले मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च के दर्शन कर मत्था टेका गया। पदयात्रा में विशेष तह सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, आरएन आदित्य, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सरायपाली, पुष्पेंद्र पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, जितेन्द्र सिदार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर, सेवा शंकर पाणिग्रही उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सरायपाली, विवेक अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि सरायपाली, दीपक साहू सरपंच सेमलिया, वसीम हुसैन शहर कांग्रेस महामंत्री, सुरेश पटेल, पूरन पटेल, प्रेम पटेल, नोवीना जगत, प्रेमानंद पटेल, भुवनेश्वरी साहू, संजय प्रधान, घसिया शिदार, लेकानत पटेल, तिरीथ कुमारी, साबिर चौहान शामिल हुए।

बता दें कि अखिल भारती कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ हीरक महोत्सव पर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक जारी रहेगी।

सुबह 10 बजे से होगी यात्रा
इसके अंतर्गत 10 अगस्त को सरायपाली विधानसभा के प्रभारी विधायक किस्मत लाल नंद के नेतृत्व में सरयपाली से शुभारंभ होकर सिरपुर में समापन होगी। कार्यक्रम अनुसार सरयपाली में सुबह 10 बजे से यात्रा, अर्जुंडा में 12 बजे से, तोरेसिंहा में 12.45 बजे, मुड़पार 1.30 बजे, सेमलिया में 2.15 बजे, नवागांव 3 बजे से व सिरपुर में शाम 4 बजे समापन होगा।

scroll to top