Close

Snacks Special Recipe: राइस कटलेट

सामग्री

पका हुआ चावल – 3 कप

बेसन – आधा कप

हल्दी पाउडर – आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच

धनिया – आधा चम्मच

जीरा – 1 चम्मच

आमचूर पाउडर – 1 चम्मच

करीपत्ता – 5-6

हरा धनिया – आधा कप

हींग – चुटकीभर

पानी और तेल – आवश्यकतानुसार

विधि-

० चावल के कटलेट बनाने के लिए पके हुए चावल लें। इसमें सारे मसाले डाल दें।
० साबुत धनिया और जीरे को दरदरा पीस लें और बेसन और अन्य सामग्री के साथ इन्हें चावल में मिला लें।
० हाथ से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर आटे की तरह गूंध लें और फिर लोई बनाकर उसे थोड़ा चपटा करके कटलेट का शेप दें।
० गरमा गरम स्वादिष्ट चावल के कटलेट को चटनी या टमाटर के सॉस के साथ सर्व करें।

 

scroll to top