Close

भाटापारा : मध्यान्ह भोजन खाने के बाद एक के बाद एक 15 बच्चों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

भाटापारा। मध्यान्ह भोजन खाने से भाटापारा के एक स्कूल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भाटापारा के लेवई मिडिल स्कूल में उस वक्त हडकंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक 15 बच्चे बीमार पड़ने लगे। बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सभी को भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्याह्न भोजन खाकर 15 बच्चे बीमार हुए हैं। सभी का इलाज भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में जारी है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि फ़ूड पॉइजनिग के कारण बीमार हुए है। मध्याह्न भोजन में बनाए गए दाल-चावल, सब्जी का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। अब देखना ये होगा कि इसके पीछे किसकी लापरवाही थी, जो बच्चों की सेहत पर बन आई।

 

scroll to top