Close

सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरे, हॉस्पिटल में भर्ती , डॉक्टर्स ने दी ऑपरेशन की सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस चलते उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हुआ यूं कि जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोन्ही टूट गई तो पसलियों में क्रेक आया है। वहीं सिर पर भी चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, ‘बना शराबी’ के चलते खासा चर्चा में थे। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं। साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी वह छाए रहते हैं।
जुबिन नौटियाल के पीआर ने सिंगर के साथ हुए हादसे के बारे में विस्तार से ऑफिशियल जानकारी दी। उनकी टीम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। सिंगर के कोहनी टूट गई तो पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।
जुबिन नौटियाल फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक उनकी ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोहनी में ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल वह पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं जुबिन की इन खबरों को सुन सोशल मीडिया पर फैंस उनकी चिंता करने लगे और ढेर सारे ट्वीट्स देखने को मिले।

scroll to top