Close

पेट्रोल-डीजल की कीमत : कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट, यह साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया

कच्चे तेल

कच्चे तेल की कीमत में 6-12-2022 को काफी गिरावट देखने को मिली है और यह इस साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमत इस साल दूसरी बार 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यही वजह है कि निवेशकों को बाजार से मोह भंग हुआ है। इस कारण तेल की कीमत में कमी आई है। लगातार तीसरे सत्र में तेल की कीमत में एक फीसदी से अधिक गिरावट आई है और यह यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर पर पहुंच गया है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद एक वक्त यह 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। हालांकि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आखिरी बार सात अप्रैल को बदलाव हुआ था।

दिल्ली में  पेट्रोल की कीमत

7-12-2022 को दिल्ली में  पेट्रोल की कीमत ₹96.72 और डीजल की कीमत ₹89.62 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.31 प्रति लीटर और डीजल ₹94.27 प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल ₹102.63 प्रति लीटर पर और डीजल ₹94.24 प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल ₹106.03 प्रति लीटर पर और डीजल ₹92.76 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत इस साल का न्यूनतम स्तर

यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च में तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। लेकिन हाल में इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है। 6-12-2022 को कच्चा तेल 3.33 डॉलर यानी चार फीसदी की गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चे तेल भी 2.68 डॉलर यानी 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ 74.35 डॉलर पर आ गया। यह इसका इस साल का न्यूनतम स्तर है।

 

यह भी पढ़े:-दिल्ली सरकार ने मनमाना फीस वृद्धि के आरोप में डीपीएस रोहिणी की मान्यता निलंबित की

One Comment
scroll to top