Close

फुटबॉल वर्ल्ड कप : फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराया

फुटबॉल वर्ल्ड कप

गत चैंपियन फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार की देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब 18-12-2022 को कतर के लुसैल स्टेडियम में उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।

फ्रांस वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी। इस मैच में फ्रांस के लिए दो गोल थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने किए। किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवर जिरूड और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके।

 

सातवीं बार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही फ्रांस ने पहले हाफ में एक के बाद एक कई अटैक किए। किलियन एम्बाप्पे, ओलिवर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ियों से लैस फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया। थियो हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दागा। यह पहली बार था जब इस वर्ल्ड कप में मोरक्को की टीम 0-1 से पीछे हुई।

पहले हाफ में मोरक्को ने पांच शॉट लगाए

इसके बाद मोरक्को ने बॉल का पाजेशन अपने पास रखते हुए एक के बाद एक कई हमले किए। लेकिन एक भी सही निशाने पर नहीं लगा। फ्रांस ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 1-0 से बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ में मोरक्को ने पांच शॉट लगाए। जिनमें दो टारगेट पर रहे। वहीं फ्रांस ने नौ में दो शॉट टारगेट पर लगाए। बॉल पजेशन में मोरक्को की टीम आगे है। उसके बाद 56 फीसदी पजेशन रहा है। वहीं, मोरक्को ने 261 और फ्रांस ने 204 पास किए हैं।

रैंडल कोलो मुआनी ने मैदान में आते ही गोल दाग दिया

मोरक्को की टीम ने दूसरे हाफ के बाद आक्रामक अंदाज में मैच खेलना शुरू किया। 53वें मिनट में फ्रांस के गोलपोस्ट पर लगातार दो हमले किए, लेकिन उसे गोल नहीं मिला। तभी फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर लिया। रैंडल कोलो मुआनी ने सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान में आते ही गोल दाग दिया। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल के बाद फ्रांस की जीत लगभग पक्की हो गई। लेकिन मोरक्को ने हार नहीं मानी। 51% बॉल पजेशन होल्ड करते हुए उन्होंने अटैक जारी रखे।

यह भी पढ़े:-दिल्ली के द्वारका में स्कूल जा रही छात्रा पर एक लड़के ने फेंका तेजाब

2 Comments
scroll to top