Close

RRB Group-D रिजल्ट जारी

RRB Group-D

रेलवे भर्ती बोर्ड ने Group-D परीक्षा के विभिन्न जोन के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने भोपाल और गुवाहाटी रीजन के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल थे वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको जानकारी दे दें कि बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ CBT 1 परीक्षा का कट ऑफ भी पीडीएफ के रूप में जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार CBT 1 में सफल हुए हैं उन्हें फिजिकल इफिसियंसी टेस्ट में शामिल होना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से परिणाम चेक किया जा सकता है।

रेलवे भर्ती बोर्ड Group-D रिजल्ट 2022 जारी होने लगा है बता दें, इन परिणाम को जोन वाइज जारी किया जा रहा है। खुद RRB ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि RRB Group-D Result 2022 को 24-12-2022 या इससे पहले भी जारी किया जा सकता है। आखिरकार एक करोड़ उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार हुआ खत्म। अब आप रेलवे की जोन वाइज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB Group-D Result 2022 को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार इस लिंक से करें चेक

उम्मीदवार रेलवे की जोन वाइज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर rrbcdg.gov.in रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। RRB Group-D का रिजल्ट RRB Group-D CBT परीक्षा 17-8 से 10-10-2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। यह Group-D में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है, जिसके लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

 

यह भी पढ़े:-इंटरनेशनल यात्रियों के लिए कोरोना एडवाइजरी जारी, यात्रियों का रैंडम टेस्ट भी किया जाएगा

scroll to top