Close

राहुल गांधी ने 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम, CRPF ने कांग्रेस नेता को दिया जवाब

CRPF

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक दिखी। पत्र के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार से राहुल गांधी को उचित सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने की मांग की थी। कांग्रेस के इस पत्र पर अब CRPF ने अपना जवाब दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को दिए जवाब में CRPF ने बताया कि राहुल गांधी खुद अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहते हैं। CRPF के पत्र के अनुसार साल 2020 से अभी तक राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा के तय निर्देशों को 113 बार तोड़ा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के इस जवाब से राहुल की सुरक्षा पर कांग्रेस की चिंता को लेकर एक नई कहानी सामने आई। CRPF का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई बार सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया।

CRPF ने अपने जवाब में कहा की प्रोटेक्टी को मानक के हिसाब से पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। जिन राज्यों से वह गुजर रहे हैं उन राज्यों की भी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ही चाकचौबंद किया जा रहा है। दिल्ली में भी इसका पूरी तरह पालन किया गया। सुरक्षा गाइडलाइन का प्रोटेक्टी राहुल गांधी ने खुद ही कई बार उल्लंघन किया। अर्धसैनिक बल ने कहा कि राहुल गांधी ने 2020 से अबतक 113 बार नियमों उलंघन किया है। CRPF की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राहुल के द्वारा किए गए उल्लंघन के बारे में उनको कई बार सचेत भी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी ने दिल्ली में सुरक्षा मानकों का कई बार उल्लंघन किया, जिसको सुरक्षा एजेंसी अलग डील कर रही है।

कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

बुधवार 28 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पत्र में लिखा कि शनिवार को दिल्ली में प्रवेश के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा से कई बार समझौता किया गया। भीड़ राहुल गांधी के करीब पहुंच जाती थी, लेकिन पुलिस के जवान मूकदर्शक बने रहते थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की अगले पड़ाव का जिक्र करते हुए राहुल की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

राहुल ने खुद किया नियमों का उल्लंघन- CRPF

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने कहा कि, गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों सहित संबंधित सभी स्टेकहोल्डर्स को खतरे के आकलन के आधार पर सलाह जारी की गई है। बयान में बताया गया है कि सभी यात्रा से पहले सुरक्षा जांच भी की जाती है। CRPF ने कहा कि दिल्ली में 24 दिसंबर की यात्रा को लेकर भी एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। कांग्रेस नेता को दिए जवाब में CRPF ने कहा कि सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया है, और दिल्ली पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यात्रा के लिए अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बनाना पड़ा सुरक्षा का घेरा

कांग्रेस के पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, “बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही, जिन्हें Z+ security दी गई है।” पत्र में ये भी कहा गया है कि स्थिति इतनी गंभीर थी कि गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को एक सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। दिल्ली पुलिस “मूक दर्शक” बनी रही।

यह भी पढ़े:-आलिया भट्ट ने शेयर की 2022 की अनसीन फोटो

One Comment
scroll to top