दिल्ली में कल कांग्रेस निकालेगी वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली , छत्तीसगढ़ के 5 हजार कार्यकर्त्ता होंगे शामिल
रायपुर। दिल्ली में कल कांग्रेस वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली निकालेगी, जिसमें शामिल होने पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली रवाना हुए। बैज ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, 14 दिसंबर को रामलीला मैदान पर रैली होगी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत देशभर से तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। SIR के विरोध में कांग्रेस उतरी है। इस पर बीजेपी के आरोप पर दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा, घुसपैठिए कहां से आए, कैसे आए, पहले यह बताएं भाजपा। केंद्र में बीजेपी की सरकार फिर घुसपैठिए कैसे आए। जहां-जहां चुनाव वहां घुसपैठिए के नाम पर नौटंकी […]


