आज का इतिहास 6 अगस्त :जापान के हिरोशिमा पर 1945 को ‘लिटिल बॉय’ नाम का पहला परमाणु बम गिराया था

देश दुनिया के इतिहास में आज का दिन तमाम अहम वजह से दर्ज है, लेकिन 6 अगस्त का दिन बेहद दर्दनाक दिन माना जाता है दरअसल आज ही के दिन अमेरिका वायु सेना के एक विमान ने जापान में स्थित हिरोशिमा पर 6 अगस्त 1945 को ‘लिटिल बॉय’ नाम का पहला परमाणु बम गिराया था। 1180 जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ। 1506 मस्कोविएट-लिथुआनियाई युद्धों-लिथुआनिया के ग्रैंड डची ने केत्सक की तातार लड़ाई के खिलाफ सबसे बड़ी लिथुआनियाई जीत हासिल की। 1726 सम्राट कैरेल छठे और टसरीना कैथरीन महान ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1774 शेखर आंदोलन के संस्थापक, माँ एन ली, न्यूयॉर्क में आये। 1777 अमेरिकन […]

आज का राशिफल 6 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष राशि वाले खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे आज पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होने से मेष राशि के जातकों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रित करने का आप प्रयास कर सकते हैं। आज आप अपने कारोबार के लिए कोई ऐसी डील फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने परिचित मित्र से संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। पिता अथवा घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर आज आपको थोड़ी चिंता परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 86% मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, गाय को गुड़ खिलाएं। […]

एक IAS पुष्पा साहू के साथ दो उपसचिवों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। रायपुर। राज्य शासन ने एक IAS और दो उप सचिव को एडिशनल चार्ज मिला है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। 1. पुष्पा साहू ( भाप्रसे), संयुक्त सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार-वन विभाग) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2 राजीव अहिरे, उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार-चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। 3. कमलेश बंसोड़, उप […]

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को मारपीट मामले में 2 साल की सजा, जा सकती है लोकसभा सदस्यता

नेशनल न्यूज़। इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मारपीट और और हंगामा मामले में कोर्ट ने कठेरिया को 2 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब 12 साल इस मामले पर फैसला आया है। सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा सांसद की लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है। इससे पहले मोदी सरनेम मामले में मार्च के महीने में राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद 24 घंटे के अंदर लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राम शंकर कठेरिया ने […]

छत्तीसगढ़ में 25 नवीन पशु औषधालय और 17 नवीन पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला होंगी प्रारंभ

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए चालू बजट में अनेक प्रावधन किये है। इससे राज्य के किसानों और पशुपालकों को पशुओं के उपचार और कृत्रिम गर्भाधान सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीणों को कृषि के साथ-साथ पूरक आय के स्त्रोत जैसे डेयरी, बकरी, सुकर, कुक्कुट व्यवसाय को अपनाने में सुविधा होगी। राज्य सरकार द्वारा बजट में 25 नवीन पशु औषधालय प्रारंभ करने का प्रावधान रखा गया है। इन नवीन पशु औषधालयों के प्रारंभ होने से इनकी संख्या 835 से बढ़कर 860 हो जाएगी। इसी प्रकार 17 नवीन पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशालाओं की स्थापना के बाद इनकी संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी। पशुओं […]

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, जारी किए गए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। हाई कोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी, कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार सालसा द्वारा इस संबंध में एक उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडयूल एवं एसओपी तैयार कर सभी जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को इस निर्देश के साथ प्रसारित किया गया है कि वे अपने जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर इस संबंध में कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें जिसमें संबंधित नियमों […]

गोधन न्याय योजना को सिर्फ छत्तीसगढ़ नही बल्कि देश भर में मिल रही सराहना: मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी की 15.29 करोड़ रूपए की राशि ० हितग्राहियों को अब तक हो चुका है 541.66 करोड़ का भुगतान रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 73वीं किश्त के रूप में 15 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 14-31 जुलाई 2023 तक गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा […]

ISRO ने चंद्रयान को भेजा मैसेज: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान, चंद्रयान 3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने की प्रक्रिया हुई शुरू

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान 3 को लेकर बड़ी अपटेड सामने आ रही है। चंद्रयान 3 चांद के और करीब पहुंच गया है। चंद्रयान 3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान को मैसेज भेजा है। चंद्रयान-3 को लॉन्च किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने तीसरे चंद्रमा […]

मुस्तैदी से तैनात सचिव सड़कों के मवेशियों को पहुंचा रहे गौठान में

० नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग के आवारा मवेशियों को रोका छेका अभियान चलाकर फसलों की जा रही सुरक्षा ० जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल कर रही सतत मॉनिटरिंग जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के निर्देश एवं लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के बाद नेशनल हाईवे, मुख्य मार्गो पर विचरण करने वाले मवेशियों को ग्राम पंचायत के सचिवो एवं टीम के द्वारा हटाकर उन्हें गौठान में पहुंचाया जा रहा है। रोका छेका के माध्यम से एक ओर फसलों को नुकसान होने से बचाया जा रहा है तो दूसरी ओर मवेशियों और वाहन चालकों के बीच होने वाली दुर्घटना की संभावना को कम किया जा रहा […]

कही-सुनी (06 AUG-23): दीपक बैज की टीम जल्द

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जल्दी ही नई टीम बनाने वाले हैं। चर्चा है कि संगठन महामंत्री बदलेगा । दीपक बैज अपने किसी विश्वसनीय नेता को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि रवि घोष की जगह बस्तर संभाग से ही किसी नेता को पीसीसी का महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। खबर है कि नई टीम में 90 सचिव हो सकते हैं, जिन्हें हर एक विधानसभा का प्रभारी बनाया जाएगा। नई टीम में 25-30 महामंत्री बनाए जाने की भी बात की जा रही है। कहते हैं नई टीम के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की […]