आज से शुरू पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ तैयार

पुरी। ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। रथ यात्रा से एक दिन पहले हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचकर रत्न बेदी (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के नबाजौबन दर्शन (युवा रूप) किए। यह रथ यात्रा कुल 12 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि […]

पंजाब के बटाला में डबल मर्डर : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां ताबड़तोड़ फायरिंग ,बाॅडीगार्ड भी मारा गया

  बटाला। पंजाब के बटाला में देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरोपी दो बाइक पर आए थे। मरने वाला बाॅडीगार्ड करणबीर सिंह जग्गू के मामा का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणदीप सिंह और हरजीत कौर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर […]

मानसूनी बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर: मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। औसत बारिश का आंकड़ा 36.79 MM रहा। ये इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। 1 जून से 26 जून तक प्रदेश में 112.6 MM बारिश हो चुकी है। सामान्यता जून में इस समय तक 149.6 […]

आज का राशिफल 27 जून : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए आज अनफा योग रहेगा लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, मेहनत अधिक लेकिन सफलता प्रसन्नता देगा मेष राशि के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा, लेकिन अच्छी बात है कि परिश्रम के बाद सफलता मिलने की खुशी भी पाएंगे। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तारीफ भी पाएंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आप उसे दूर करने मे सफल होगे। परिवार से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ […]

आज का पंचांग 27 जून : आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 06, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ला, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 13, मुहर्रम 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के […]

Fack Check : दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबर निकली फर्जी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया फैक्ट

दिल्ली। दोपहिया वाहनों से टोल वसूली को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में चल रही अटकलों पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। गडकरी ने 26 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कुछ मीडिया संस्थान यह प्रचारित कर रहे हैं कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा, जबकि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। पहले की तरह छूट जारी गडकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं यह स्पष्ट […]

अंडरग्राउंड वायरिंग होने से रायपुरा चौक का होगा चौड़ीकरण,रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने किया भूमिपूजन

  ० सर्विस लेन के 400 मीटर हिस्से में बनेगी फोरलेन सड़क रायपुर। रिंगरोड नंबर वन के रायपुरा चौक के दोनों ओर 11केवी लाइनों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अंडरग्राउंड करेगा, जिसका भूमिपूजन रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज शाम को किया। श्री मूणत ने इस अवसर पर कहा कि बिजली तारों के अंडरग्राउंड होने से सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिले। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित […]

मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर दुःख व्यक्त किया,कहा -समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। मुख्यमंत्री साय ने […]

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री

० आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर। लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने […]

कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर दायर रिट याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से झटका लगा है। भाटिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, लेकिन चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने 26 जून, गुरुवार को सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले को जांच एजेंसी एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की बड़ी सफलता माना जा रहा है। विजय भाटिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पैरवी करते हुए तर्क दिया कि एसीबी ने भाटिया को बिना समन जारी किए गिरफ्तार किया, जो कानून प्रक्रिया का उल्लंघन है। साथ ही एफआईआर […]