राजधानी के डीडी नगर में युवक की हत्या कर ट्रंक में सीमेंट के साथ सूटकेस में डाला शव,इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक ट्रक के अंदर से एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से हत्या कर, उसका शव सूटकेस में सीमेंट के साथ भरकर एक टीन की पेटी में बंद किया गया और ट्रक में डालकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम, और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की […]

रूस आया ईरान के समर्थन में , अमेरिकी हमलों की निंदा की,पुतिन बोले- तेहरान को देंगे हरसंभव मदद

इंटरनेशनल न्यूज़। इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान को किस तरह की मदद चाहिए, यह फैसला तेहरान को करना है। पेसकोव ने कहा कि हमने ईरान को मध्यस्थता की पेशकश की है। यह हमारी तरफ से एक ठोस मदद है। […]

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों की भूमिका अतुलनीय और ऐतिहासिक : अमित शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियान में लगे फोर्स कमांडरों और कमांडो से विशेष मुलाकात की। इस बातचीत में उन्होंने ऑपरेशनल रणनीति, जमीनी चुनौतियों और सुरक्षा बलों की ज़रूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनकी वीरता व समर्पण की प्रशंसा की। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षा बलों की भूमिका अतुलनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने जवानों से कहा कि भारत सरकार और पूरा देश उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करता है। आधुनिक संसाधनों और रणनीति पर चर्चा बैठक के दौरान गृह मंत्री ने फोर्स को आधुनिक उपकरण, उच्च तकनीकी संसाधन […]

CG Crime : कुएं में महिला और बच्चे का मिला था शव, पुलिस ने 12 घंटे में ही सुलझाई क़त्ल की गुत्थी

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में कुएं से एक महिला और आठ वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की इस हृदयविदारक वारदात को मृतिका के प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध में धोखा बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी (उम्र 30-35 वर्ष) और उसके आठ वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सुनीता की रायपुर में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी, […]

आरईसी लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गुरुग्राम।आरईसी लिमिटेड, महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और विद्युत मंत्रालय के तहत अग्रणी एनबीएफसी, ने गुरुग्राम में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मनाया। समारोह की शुरुआत कॉर्पोरेट कार्यालय में सुबह के समय योग सत्र से हुई, जिसका नेतृत्व मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के पेशेवरों ने किया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो कार्यस्थल में समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए आरईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर की महत्ता को और बढ़ाते हुए, अंतर्राष्ट्रीय मैराथन चैंपियन और प्रसिद्ध स्वास्थ्य कोच सुनीता गोदारा ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की […]

एअर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित Landing के बाद कैंसिल हुई रिटर्न फ्लाइट

दिल्ली। एअर इंडिया को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी। दिल्ली से तिरुवनंतपुरम आने वाली उड़ान में पक्षी से टक्कर होने की आशंका जताई गई। फ्लाइट AI2454 तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरने के बाद इस घटना का पता चला। इसके बाद ये फैसला लिया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, “हमें खेद है कि 22 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI2455 को रद करना पड़ा। पक्षी से टक्कर की आशंका के बाद विमान की गहन जांच की जरूरत पड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उन्हें ठहरने की व्यवस्था, रिफंड या मुफ्त में दूसरी फ्लाइट बुक […]

‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत बस्तर में मलेरिया के मामलों में 72% तक की आई गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ राज्य में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कदम साबित हो रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान की बदौलत बस्तर अंचल में मलेरिया के मामलों में 72% तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट प्रदेश सरकार की निरंतर जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार कार्यक्रमों का परिणाम है। बैनर के अनुसार, अब बस्तर क्षेत्र में मलेरिया दर मात्र 0.46% रह गई है, जो राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह प्रयास छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस अभियान को […]

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़, राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की बड़ी रणनीति तैयार की है। खासतौर पर शराब घोटाले में ईडी द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन की कुर्की, खाद और बीज संकट, और कृषि तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी जल्द ही राज्यव्यापी सभा और प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की संभावना है। सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई PAC बैठक कांग्रेस की इस रणनीति की रूपरेखा पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में तय की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने की। बैठक […]

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गिरी शिवनाथ नदी में,जबलपुर के एक युवक की मौत

  बेमेतरा।बेमेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह कार से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल […]

शिव भक्तों का ख़त्म हुआ इंतजार, 5 साल बाद 30 जून से शुरू हो रही है कैलाश मानसरोवर यात्रा

दिल्ली। शिव भक्तों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है। साल 2020 में कोविड महामारी के कारण यह यात्रा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब 5 साल बाद 30 जून 2025 से यह धार्मिक यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। यह यात्रा अगस्त 2025 तक चलेगी और हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख पास से होगी। कैलाश मानसरोवर का धार्मिक महत्व कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है। यह पर्वत न केवल हिंदू धर्म में, बल्कि बौद्ध, जैन और तिब्बती बोन धर्म में भी बेहद पवित्र माना जाता है। बौद्ध […]