आज का राशिफल 23 जून : गौरी योग से सिंह, कन्या और मीन राशि को मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, रचनात्मकता का मिलेगा लाभ मेष राशि के जातक आज क्रिएटिव कामों से सराहना पाएंगे। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर काम को लेकर तनाव है तो पिता या पितातुल्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ​वृषभ राशि, निवेश के मामलों में बरतें सावधानी वृषभ राशि वाले आज सोच-समझकर ही कोई भी जोखिम लें। वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज […]

आज का पंचांग 23 जून : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 02, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 09, जिल्हिजा 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 23 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अपराह्न 01 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’: अमेरिका ने 125 फाइटर जेट…14 बंकर-बस्टर बम के साथ 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने

  वॉशिंगटन। अमेरिका ने रविवार को तड़के सुबह ईरान के खिलाफ एक बेहद गुप्त और बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ रखा गया था। पेंटागन के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिका के 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान और मिसाइलें शामिल थीं। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने रविवार को बताया कि यह हमला ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों- फोर्दो और नतांज- पर किया गया। इसके साथ ही इस्फहान शहर में भी मिसाइलें दागी गईं। जनरल डैन केन ने कहा, ‘हमने ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सीधे उनके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े थे। ऑपरेशन को इस तरह अंजाम […]

Air India: एअर इंडिया ने नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का किया ऐलान ,15 जुलाई तक घटाई उड़ानों की संख्या

दिल्ली। एअर इंडिया ने अपनी नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का एलान किया है, जो 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। यह कदम एयरलाइन की ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कटौती के तहत एअर इंडिया ने तीन मार्गों पर अपनी सेवाएं पूरी तरह अस्थायी रूप से रोक दी हैं, जबकि 19 अन्य मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है। इन बदलावों के बावजूद एयर इंडिया अपने नैरोबॉडी विमानों से प्रतिदिन लगभग 600 उड़ानों का संचालन जारी रखेगी, जो 120 घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों को कवर करेंगे। यह कदम एयरलाइन […]

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव, IMD ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के 18 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के चारों प्रमुख संभागों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर के 18 जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि […]

ईरान पर अमेरिकी हमले बाद इजराइल ने अपने हवाई क्षेत्र किए बंद, भारतीयों को वहां से निकालने वाली पहली फ्लाइट रद्द

इंटरनेशनल न्यूज़। इजराइल के हवाईअड्डा प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि वह ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमलों के मद्देनजर देश का हवाई क्षेत्र बंद कर रहा है। इसके चलते फिलहाल भारतीयों को निकालने वाली पहली फ्लाइट रद्द हो गई है।इजराइली प्राधिकरण ने कहा कि वह ‘हालिया घटनाक्रम के कारण’ हवाई यातायात बंद कर रहा है। हालांकि प्राधिकरण ने यह नहीं बताया कि यह कितने समय तक रहेगा। अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमले किए और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह करने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल हो गया।   इस बीच ईरान ने […]

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बात, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता,संवाद और कूटनीति ही किसी भी संकट का समाधान

दिल्ली। ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हालिया तनावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। तुरंत तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान दोहराया, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता शीघ्र बहाल हो सके। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का किया भूमिपूजन

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) के परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य की सुरक्षा रणनीति और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। रायपुर में स्थापित होने जा रही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) में अब टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में नए एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास समारोह में कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी के कारण कई […]

शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं हिना खान की ऑफ स्क्रीन माँ , सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक साथ किया था काम

  मुंबई।मशहूर टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने पति संजीव सेठ से अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में एक पोस्ट में लता ने बताया कि वह शादी के 15 साल बाद अपने पति से अलग हो गई हैं। उनके इस पोस्ट में फैंस को हैरान कर दिया है और वे इसके पीछे वजह जानना चाह रहे हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कहा है… लता सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति व एक्टर संजीव […]

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी अटैक के बाद ट्रंप का देश को संबोधन; बताई हमले की वजह

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल और ईरान के तनाव के बीच आज सुबह अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम बसराए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की जानकारी साझा की है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट को निशाना बनाया है। ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजरायल के युद्ध पर खुलकर बात की है। जानिए ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, ईरान पिछले 40 साल से अमेरिका के खिलाफ है और कई अमेरिकी इस नफरत की भेंट चढ़ […]