लोहरसी शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया
रायपुर । गरियाबंद जिले के भाजपा मंडल कोपरा के अंतर्गत लोहरसी शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस लोहरसी मंडी प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया । इस अवसर पर नव गठित भाजपा मंडल के अध्यक्ष गोपी ध्रुव ने कहा कि 1980से भाजपा के स्थापना के बाद लगातार संघर्ष करते हुए लोगों का विश्वास अर्जित कर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त किया है।और आज पूरे भारत वर्ष अधिकांश राज्यों पर सरकार है जो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को प्राप्त हो रहा […]



