एसईसीएल को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला “प्लैटिनम अवार्ड”
० निदेशक तकनीकी (संचालन एवं परियोजना/योजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को “ग्रीन लीडरशिप अवार्ड” बिलासपुर। ग्रीनएनवायरो फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक ग्रीनएनवायरो एनवायर्नमेंट अवार्ड एवं समिट 2025 के अवसर पर एसईसीएल को मेटल एवं माईनिंग क्षेत्र में पर्यावरणीय उत्कृष्टता के लिए प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान एसईसीएल द्वारा सतत खनन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। इसके साथ ही एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन एवं परियोजना/योजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को खनन प्रक्रियाओं को पर्यावरण-हितैषी बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रीन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसईसीएल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक प्रभावशाली […]



