कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

कोच्चि । कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया है। यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है। फिलहाल विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान 6E-2706 कोच्चि से सुबह 9.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) […]

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट अचानक हुई कैंसिल, दिल्ली से पेरिस की उड़ान भी हुई रद्द

अहमदाबाद। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को अचानक रद्द करना पड़ा। बीते दो दिनों में कई बार ऐसा हुआ है, जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी समस्या की वजह से या तो रद्द करना पड़ा है या फिर विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हालांकि, अहमदाबाद-लंदन की उड़ान को एयरक्राफ्ट की अनुपलब्धता की वजह से रद्द करना पड़ा है।इस बीच लंदन से अमृतसर, दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली की उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-पेरिस वाली एअर इंडिया […]

Big News : 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र ,होंगी सिर्फ 5 बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक मानसून सत्र में सिर्फ पाँच बैठकें होंगी। वित्तीय वर्ष 2025‑26 के लिए सरकार के दूसरे बजट की राह यहीं से साफ होगी, तो विपक्ष किसान और खाद संकट जैसे ज्वलंत मुद्दों पर घेरा कसने को तैयार है। रायपुर के मौजूदा विधानसभा भवन में यह अंतिम सत्र होगा; दिसंबर में शीतकालीन सत्र नवा रायपुर की नई इमारत से इतिहास रचेगा।  

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क : ED की रडार पर हरभजन, युवराज, सुरेश रैना- जानें क्या है पूरा मामला

  दिल्ली। देश में तेजी से फैलते ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच अब और गहराती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच की जद में अब सिर्फ ऐप्स ही नहीं, बल्कि उनके प्रचार से जुड़े दिग्गज नाम भी आ गए हैं। क्रिकेट जगत के सितारे हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना और फिल्म इंडस्ट्री से उर्वशी रौतेला और सोनू सूद तक—सभी पर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्होंने प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स का प्रमोशन कर कानून का उल्लंघन किया? ED की ताजा जांच रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स—जैसे 1xBet—ने सेरोगेट नाम और डिजिटल माध्यमों (वेब लिंक, QR कोड) के जरिए लाखों यूजर्स को अवैध प्लेटफॉर्म तक […]

Mangala gouri vrat: जानिए कब-कब है मंगला गौरी व्रत ? क्या आप जानते हैं क्या है व्रत का महत्व और लाभ

मंगला गौरी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं मंगला गौरी व्रत रखती हैं। सावन मास में आने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इसमें महिलाएं स्नान आदि के बाद मां गौरी की पूजा अर्चना करते हैं और शाम को चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत को खोला जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं मंगला गौरी व्रत कब है, इसका महत्व क्या है। मंगला गौरी व्रत कब-कब रखा जाएगा मंगला गौरी सावन मास में रखा जाता है। साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और 9 अगस्त तक चलेगा। जिस […]

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, यात्रियों को उतारा गया कोलकाता एयरपोर्ट में

  कोलकाता। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा। फ्लाइट एआई180 समय पर 0045 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 0520 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया। क्या है मामला? एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई। हालांकि, कोलकाता एयरपोर्ट पर […]

इजरायल- ईरान तनाव : ‘फौरन छोड़ें तेहरान’, ईरान में दूतावास की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

  तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि फौरन तेहरान छोड़ दें। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाएं। इस तनाव की चपेट में तेहरान में पढ़ने वाले करीब 140 भारतीय छात्र भी आ गए हैं। ये छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 3:20 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज ने उन्हें दहशत में डाल दिया। एक […]

Breaking : कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, अभी 117 एक्टिव मरीजों का चल रहा है इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 से पहली मौत हुई। राजनांदगांव में रहने वाला मरीज रायपुर के एक निजी अस्पताल में रूटीन डायलिसिस के लिए आया था। इसी दौरान उसे कोविड के लक्षण दिखाई दिए, और जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। हालांकि मौत की वजह सिर्फ कोविड नहीं बल्कि उसकी पुरानी फेफड़ों की बीमारियां ILD और CPFE भी थीं, जिन्होंने उसकी हालत और अधिक बिगाड़ दी। मृतक व्यक्ति को ILD और CPFE (कंबाइंड पल्मोनरी फाइब्रोसिस एंड एंफिसेमा) जैसी गंभीर और पुरानी बीमारियां थीं। ये दोनों बीमारियां फेफड़ों की संरचना को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। कोविड संक्रमण ने इन बीमारियों […]

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार: रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में जमकर होगी बारिश,मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब यह दुर्ग तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां किसानों में उत्साह है, वहीं आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। सोमवार की शाम से ही राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। […]

आज का राशिफल 17 जून : मेष, मिथुन और तुला राशि को मिल रहा राजयोग का लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, पिता की ओर से लाभ पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज में भी आज तेजी का माहौल बना रहेगा। आपके ऊपर आज कुछ नया काम का दबाव भी आज आ सकता है जिससे दोपहर के बाद आपका मूड खराब हो सकता है। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज पिता की ओर से लाभ मिलने का भी योग है। सरकारी क्षेत्र के काम मे आज आप सफलता पाएंगे। भाइयों से भी आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का […]