Kedarnath Yatra: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच यात्री, दो की मौत, तीन घायल

देहरादून। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के चलते हुए पांच यात्री इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के […]

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के 3 परिजनों को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट,इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को जमकर पीटा भी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इस वारदात के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रीय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों का अपहरण किया था। इसके बाद नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों को जमकर पीटा भी है। नक्सलियों ने जिन ग्रामीणों की हत्या की है उनकी पहचान सन्नू मोड़ीयम, जुन्गा मोड़ीयम, सोमा […]

दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान वापस लौटी; जानें किस वजह से लिया गया फैसला

दिल्ली। दिल्ली से बाली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को वापस दिल्ली आना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पूर्वी इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार को बाली जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कई उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मंगलवार शाम को विस्फोट हुआ। इससे राख के विशाल गुबार आसमान में 10,000 मीटर (32,800 फीट) से अधिक ऊंचाई तक उड़े। इसे लगभग 150 किमी दूर से देखा जा […]

छत्तीसगढ़ के सुकमा और आंध्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़, केंद्रीय कमेटी मेंबर समेत तीन माओवादी ढेर

सुकमा। आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सीमावर्ती बॉर्डर पर ग्रे और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक नाम गरियाबंद में मारे गए केंद्रीय कमेटी मेंबर चल पति की पत्नी अरुणा का भी सामने आ रहा है। मारेडवेल्ली के जंगलों में गजरला रवि उर्फ उदय (सीसीएम/सचिव, एओबीएसजेडसी), रावी वेंकट चैतन्य उर्फ अरुणा (एसजेडसीएम, एओबीएसजेडसी और डब्ल्यू/ओ चलपति, सीसीएम, जो हाल ही में सीजी में एक ईओएफ में मारे गए थे) और अंजू (एसीएम/एओबीएसजेडसी) गांव- कोंडामोडालू, देवीपटनन्नम वन क्षेत्र, पीएस-मारेडुमिली में एपी ग्रेहाउंड्स और माओवादियों के बीच आयोजित एक ईओएफ में मारे गए थे। आंध्र प्रदेश के पूर्वी […]

Weather Report:बिहार तक पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, उत्तराखंड से लेकर ओडिशा तक आज भारी बारिश के आसार

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों को मानसून पूर्व बारिश तरबतर कर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों और विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के अधिक हिस्सों, […]

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के मिले 14 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को राज्य में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे अब कुल संक्रमितों की संख्या 131 पहुंच गई है। यह जानकारी राज्य के कोरोना कंट्रोल एंड डिमांड सेंटर से जारी की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, रायपुर से 6, दुर्ग से 3, बिलासपुर से 2 और सरगुजा से 3 नए मामले सामने आए हैं। इन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इससे जुडी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। फिलहाल राज्य में 57 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन […]

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना ,मौसम विभाग ने आज भारी वर्षा का दिया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और तेज वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।   मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां छत्तीसगढ़ के शेष भागों में अनुकूल होती जा रही हैं। मानसून की उत्तरी सीमा अब वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबाली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवातीय दबाव मौसम में […]

आज का राशिफल 18 जून : त्रिग्रह योग से मेष, मिथुन और मकर राशि वाले पाएंगे शुभ लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, शुक्र बना रहे हैं लाभ का संयोग आज मेष राशि में शुक्र विराजमान होकर इनके लिए शुभ लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको आज करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपका नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम पर आज फोकस बनाए रखिए। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अच्छी जगह बनाएंगे। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ होगा। यात्रा पर जाते समय आपको अपना वाहन और सतर्कता का ध्यान रखें।​ आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का […]

आज का पंचांग 18 जून : आज आषाढ़ कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 28, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, सप्तमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 04, जिल्हिजा 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग प्रातः 07 बजकर 40 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 35 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल होगी केबिनेट की अतिमहत्वपूर्ण बैठक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून को सवेरे 10 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री के सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित होगी।