दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बागी नेताओं ने बनाई अपनी अलग पार्टी

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। एमसीडी में बागी नेताओं ने अलग गुट बनाया है। आम आदमी पार्टी से इन निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने का फैसला किया है। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट बनाने का फैसला किया गया। मुकेश गोयल पार्टी के अध्यक्ष होंगे। इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन AAP पार्षद ने बताई इस्तीफा देने की वजह […]

Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी से बदले समीकरण, आप ने किया खंडन

  लुधियाना। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है। वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया। खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है कि अरविंद केजरीवाल अपनी राज्यसभा सदस्यता ले लेंगे! यह स्पष्ट है कि केजरीवाल ने अरोड़ा को […]

दिल्ली में बीजेपी सरकार का वादा: महिलाओं को मिलेगा ₹2500, CM Rekha Gupta ने कहा महिला दिवस तक महिलाओं के खाते में पैसे डालने की तैयारी

  दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार बनने के बाद, महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने की योजना को लेकर बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर इस वादे को दोहराया और कहा कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ₹2500 भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला समृद्धि योजना के कार्यान्वयन पर अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अब इस योजना को लागू करने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते […]

Delhi: पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया नेता प्रतिपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सभी विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद अब साफ हो गया है कि दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगी। गोपाल राय ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि आज आम […]