रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भी बारिश और अंधड़ के आसार
रायपुर । प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में अंधड़ के चलते पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं भी सामने आईं। देर रात तक कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में […]



