छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प पेश, तत्काल लागू करने की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को विधानसभा में एक महत्वपूर्ण शासकीय संकल्प पेश किया है। इसमें परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आग्रह किया गया है। इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र भी बुलाया गया है।संकल्प पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदन नारी शक्ति के सम्मान, उनके समग्र विकास और सशक्तीकरण के पक्ष में है। उन्होंने जोर दिया कि देश की संसद और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत लागू […]



