छत्तीसगढ़ में मानसून का डबल अटैक: आज-कल भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में छाए काले बादल
० 3 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो-प्रेशर, कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे छत्तीसगढ़ में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज और कल भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। आगामी दिनों में मौसम और अधिक सक्रिय रहने के संकेत हैं। रायपुर में छाए काले बादल, बारिश के आसार राजधानी रायपुर में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। उमस के बीच हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। […]



