‘मन की बात’ जनभागीदारी का सशक्त मंच, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : सीएम विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री निवास में सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी, पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और नवाचार पर दिए गए संदेशों को बताया प्रेरणादायी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बन चुकी है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कड़ी के माध्यम से देशभर के नवाचारों, जनसहभागिता और प्रेरणादायी प्रयासों को […]

खनिज माफियाओं पर साय सरकार का बड़ा प्रहार: दो महीने में 1,747 कार्रवाई, ₹6.49 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य सरकार ने अप्रैल और मई 2026 के दौरान अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए 1,747 प्रकरण दर्ज किए हैं, जबकि 6 करोड़ 49 लाख 50 हजार 903 रुपये से अधिक की दंडात्मक राशि वसूली गई है। खनिज विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 1,487 मामले अवैध परिवहन, 231 मामले अवैध उत्खनन और 29 मामले अवैध भंडारण के सामने आए। सरकार ने खनिजों की पूरी सप्लाई चेन पर निगरानी बढ़ाते हुए माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध […]

UPSC प्री में चमके छत्तीसगढ़ के युवा, ट्राइबल यूथ हॉस्टल के सफल अभ्यर्थियों से दिल्ली में मिले सीएम साय

० मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी के लिए बढ़ाया हौसला, कहा— यह सिर्फ सफलता नहीं, मेहनतकश परिवारों के सपनों की जीत रायपुर/नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) और इंटरव्यू के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश और साधारण परिवारों के सपनों की जीत है। उन्होंने कहा […]

छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी थे। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि नई दिल्ली और पणजी में संचालित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान देश में आयुर्वेद आधारित चिकित्सा, […]

CM विष्णुदेव साय फिर जाएंगे दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद होंगे रवाना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक बार फिर नई दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले उनके प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों […]

ओलंपिक 2036 के संकल्प को मिली नई उड़ान: नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण, खिलाड़ियों का सम्मान

  रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर के ग्राम पलोद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दी। इस अवसर पर कुल 2036 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, हरित और सशक्त भारत के निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा प्रस्तुत […]

कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और नई बायोगैस नीति को मंजूरी

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका, ऊर्जा और डिजिटल सुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार सृजन को केंद्र में रखते हुए तीन अहम योजनाओं और नीतियों को मंजूरी दी। ग्रामीण परिवारों को मिलेगी 125 दिन रोजगार की गारंटी कैबिनेट ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’ के प्रारूप को मंजूरी दी है। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार […]

महासमुंद में चमके हीरे: 200 टन खनिज से मिले 5 डायमंड, छत्तीसगढ़ बन सकता है देश का नया डायमंड हब

  रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से देश के खनिज क्षेत्र के लिए बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री की प्रोसेसिंग से पांच हीरे प्राप्त हुए हैं। इनका कुल वजन 1.22 कैरेट है। विशेषज्ञ इसे क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार मिलने के मजबूत संकेत के रूप में देख रहे हैं। एनएमडीसी और छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) की संयुक्त कंपनी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने इस महत्वपूर्ण खोज की आधिकारिक पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार स्ट्रीम सेडिमेंट सैंपलिंग, जियोफिजिकल सर्वे और 500 मीटर गहरी एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के बाद संभावित हीरा क्षेत्र की पहचान की गई […]

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय ने दिखाई विशेष ट्रेन को हरी झंडी, 1000 से अधिक श्रद्धालु रवाना

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ करते हुए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और सनातन आस्था का प्रमुख प्रतीक है। 1000 से अधिक विशिष्टजन और श्रद्धालु हुए रवाना इस विशेष यात्रा में छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक श्रद्धालु, पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकार, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रदेश के प्रमुख शिवालयों की पावन माटी और विभिन्न नदियों का जल लेकर भगवान सोमनाथ को अर्पित करेंगे। सोमनाथ आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अंबिकापुर में CM विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों संग किया योग

  अंबिकापुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों के साथ योग कर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और मजबूत आत्मबल का आधार है। योग हमें जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मक सोच के साथ करना सिखाता है। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों […]